फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   coonavirus covid 19 cases in india hindi 20550 new infections reported in last 24 hours 286 people died

Coronavirus India: कोरोना के दैनिक मामलों में हुई वृद्धि, पिछले 24 घंटे में सामने आए 20550 नए मरीज

Wed, 30 Dec 2020 11:44 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Wed, 30 Dec 2020 11:44 AM IST
विज्ञापन
coonavirus covid 19 cases in india hindi 20550 new infections reported in last 24 hours 286 people died
भारत में आज कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में गिरावट के बाद आज वृद्धि हुई है। पिछले 24 घंटे में 20,550 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। मंगलवार को दैनिक मामलों में भारी गिरावट दर्ज की गई थी। कल संक्रमण के 16,432 नए मामले सामने आए थे। वहीं, संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या बढ़कर 98 लाख के पार पहुंच गई है। 

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 20,550 नए संक्रमित मिले हैं, इस तरह देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,02,44,853 हो गई है। वहीं, इस दौरान 286 लोगों ने संक्रमण के चलते अपनी जान गंवाई है, इसके बाद कोरोना मृतकों की संख्या बढ़कर 1,48,439 हो गई है।
विज्ञापन

 

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या बढ़कर 98,34,141 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 26,572 मरीजों ने वायरस को मात दी है और इलाज के बाद ठीक होकर घर लौटे हैं। वहीं, देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या तीन लाख से नीचे बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- कोरोना वायरस: अबतक ब्रिटेन से लौटे 20 लोगों में मिला नया स्ट्रेन, जानें कहां कितनी है संख्या


आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के कुल सक्रिय मामलों की संख्या 2,62,272 है, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। देश में कोविड-19 के मामलों में मृत्यु दर 1.44 प्रतिशत है, वहीं राष्ट्रीय स्तर पर मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 95.82 प्रतिशत हो गई है। 

भारत में कोविड-19 मामलों की संख्या सात अगस्त को 20 लाख के आंकड़े को पार कर गई थी, जबकि 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के आंकड़े को पार कर गई थी। संक्रमित लोगों की संख्या 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्तूबर को 70 लाख, 29 अक्तूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ के आंकड़े को पार कर गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed