{"_id":"639d985456c443372a0f5709","slug":"cooker-bomb-blast-accused-shifted-to-bengaluru","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mangaluru Blast Case: बेंगलुरु के विक्टोरिया अस्पताल ट्रांसफर किया गया मुख्य आरोपी, हालत में हो रहा सुधार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mangaluru Blast Case: बेंगलुरु के विक्टोरिया अस्पताल ट्रांसफर किया गया मुख्य आरोपी, हालत में हो रहा सुधार
Sat, 17 Dec 2022 03:57 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 17 Dec 2022 03:57 PM IST
सार
शहर के बाहरी नागोरी इलाके में 19 नवंबर को प्रेशर कुकर में विस्फोट हो गया था। इस धमाके में आरोपी का शरीर 45 फीसदी तक जल गया था। विस्फोट में घायल हुए ऑटोरिक्शा चालक का इलाज यहां चल रहा है।
विज्ञापन
Mangaluru autorickshaw blast accused Sharik
- फोटो : ANI (File)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीते माह मंगलुरू में हुए प्रेशर कुकुर विस्फोट मामले के मुख्य आरोपी को अधिकारियों और उसका इलाज कर रहे डॉक्टरों की सलाह पर बेंगलुरु के एक अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी मोहम्मद शरीक को शनिवार की सुबह छह बजे विक्टोरिया अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
शहर के बाहरी नागोरी इलाके में 19 नवंबर को प्रेशर कुकर में विस्फोट हो गया था। इस धमाके में आरोपी का शरीर 45 फीसदी तक जल गया था। विस्फोट में घायल हुए ऑटोरिक्शा चालक का इलाज यहां चल रहा है।
विज्ञापन
आतंकी संगठन इस्लामिक रेजिस्टेंस काउंसिल (आईआरसी) ने बाद में इस विस्फोट की जिम्मेदारी ली थी और अपने डार्कनेट पर एक और हमले की चेतावनी दी थी। मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी कर रही है। एजेंसी यहां अस्पताल में पहले ही उससे पूछताछ कर चुकी है।
विज्ञापन
इससे पहले शुक्रवार को कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोहम्मद शारिक को बिना जांच के ही आतंकी करार दिया गया। सरकार बिना जांच के ऐसा कैसे कह सकती है। भाजपा के नेतृत्व वाली बसवराज बोम्मई पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सरकार इन सब के जरिए लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। वहीं, भाजपा ने इसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
क्या बोले डीके शिवकुमार
कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पुलिस ने इस मामले में जांच किए बिना ही आरोपी को आतंकी बता दिया था। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार पर मतदाता डाटा चोरी करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि इससे लोगों का ध्यान भटकाने के लिए सरकार ऐसा कर रही है। उन्होंने कहा कि बोम्मई सरकार इतनी छोटी सी घटना को आतंकी साजिश करार दिया है। सवाल करते हुए डीके शिवकुमार ने कहा कि 'कौन आतंकवादी है? डीजीपी को कैसे पता चला कि वो आतंकवादी है? बिना जांच के उन्होंने कैसे फैसला कर लिया? उन्होंने क्या जांच की, उन्होंने इतनी जल्दबाजी क्यों की?'
उन्होंने आगे कहा,' क्या ये मुंबई जैसा अटैक था, पुलवामा जैसा था? वहां ऐसा कुछ नहीं था, किसी ने कोई गलती की होगी, लेकिन आपने उसे किस तरह प्रोजेक्ट किया, ये लोग वोटर्स का डाटा चुरा रहे थे, उससे ध्यान हटाने के लिए उन्होंने ये सब किया है।'
भाजपा ने किया पलटवार
कांग्रेस अध्यक्ष के इस बयान को राजनीति से प्रेरित बताते हुए भाजपा ने पलटवार किया। कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने कहा कि डीके शिवकुमार का यह बयान आलोचना के योग्य है। वह आगामी विधानसभा चुनाव में अल्पसंख्यक वोट हासिल करने के लिए ऐसी राजनीति कर रहे हैं।