फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Controversy over Priyankas bikini statement: BJP MLA said - Rape cases are increasing due to womens clothes

प्रियंका के बिकिनी बयान पर विवाद: भाजपा विधायक बोले-  'महिलाओं के कपड़ों से बढ़ रहे दुष्कर्म मामले'

Wed, 09 Feb 2022 01:54 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 09 Feb 2022 01:54 PM IST
सार

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के बयान का जिक्र करते हुए रेणुकाचार्य ने दिल्ली में कहा, 'बिकिनी जैसे शब्दों का इस्तेमाल घटिया है। कॉलेजों में पढ़ते वक्त बच्चों को पूरे कपड़े पहनना चाहिए।'

विज्ञापन
Controversy over Priyankas bikini statement: BJP MLA said - Rape cases are increasing due to womens clothes
Hijab Controversy - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कर्नाटक में गहराते हिजाब विवाद को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। मामले में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के बिकिनी बयान के बाद कर्नाटक के भाजपा विधायक रेणुकाचार्य ने कहा है कि महिलाओं के कपड़ों के कारण दुष्कर्म के मामले बढ़ रहे हैं। 

विज्ञापन


कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के बयान का जिक्र करते हुए रेणुकाचार्य ने दिल्ली में कहा, 'बिकिनी जैसे शब्दों का इस्तेमाल करना घटिया है। कॉलेजों में पढ़ते वक्त बच्चों को पूरे कपड़े पहनना चाहिए। आज महिलाओं के कपड़ों के कारण दुष्कर्म के मामले बढ़ रहे हैं। यह सही नहीं है। हमारे देश में महिलाओं का सम्मान है।'
विज्ञापन


इससे पहले कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने हिजाब विवाद को लेकर ट्वीट किया था। प्रियंका गांधी ने लिखा, 'बिकिनी पहनें, घूंघट पहनें, जींस पहनें या फिर हिजाब, यह महिलाओं का अधिकार है कि वह क्या पहनें और यह अधिकार उसे भारत के संविधान से मिला है। भारत का संविधान उसे कुछ भी पहनने की गारंटी देता है। इसलिए महिलाओं को प्रताड़ित करना बंद करें।'
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्नाटक के उडुपी कॉलेज से शुरू हुआ हिजाब विवाद अब तेजी से फैलता जा रहा है। इसे लेकर देश-विदेश से प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। इस बीच राज्य में तीन दिन के लिए स्कूल कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। मामला हाईकोर्ट में भी विचाराधीन है। 


राष्ट्रीय लोक दल ने प्रवक्ता ने कही बड़ी बात
मामले में राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहित अग्रवाल ने कहा कि कौन क्या पहनेगा, यह कोई तय नहीं कर सकता। हमें यह समझना होगा कि कहां क्या पहनना है। हिजाब हटाओगे तो हिजाब के साथ हूं, हिजाब लगाओगे तो हिजाब के खिलाफ हूं!!

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed