फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   controversy escalated between CM ashok Gehlot and Chhattisgarh cm Bhupesh Baghel over coal mine

तकरार: कोयला खदान पर सीएम गहलोत और भूपेश बघेल के बीच बढ़ा विवाद, सोनिया गांधी से हस्तक्षेप की मांग

Thu, 17 Feb 2022 04:54 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 17 Feb 2022 04:54 AM IST
सार

राजस्थान सरकार ने आरोप लगाया है कि छत्तीसगढ़ की सरकार राजस्थान को आवंटित कोयला की खदानों से कोयला निकालने के लिए इजाजत नहीं दे रही है। जिसके कारण सरकार को बदनामी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
controversy escalated between CM ashok Gehlot and Chhattisgarh cm Bhupesh Baghel over coal mine
ashok gehlot and bhupesh baghel - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

कोयला खदानों और उसकी निकासी को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल आमने सामने आ गए हैं। इस बारे में सीएम गहलोत ने सोनिया गांधी से तीसरी बार पत्र लिख इस मामले पर हस्तक्षेप कर सीएम भूपेश बघेल से मदद की मांग की है।

विज्ञापन


सीएम गहलोत ने पत्र में लिखा है कि यदि सोनिया गांधी इस मामले पर हस्तक्षेप नहीं करतीं हैं तो बहुत गंभीर परिणाम होंगे। कोयला निकासी समय से नहीं हुई तो राजस्थान में बिजली संकट गहरा सकता है। इस विवाद पर गहलोत ने सोनिया गांधी को पहला पत्र एक दिसंबर 2021 को लिखा था।
विज्ञापन


राजस्थान सरकार ने आरोप लगाया है कि छत्तीसगढ़ की सरकार राजस्थान को आवंटित कोयला की खदानों से कोयला निकालने के लिए इजाजत नहीं दे रही है। जिसके कारण सरकार को बदनामी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही राज्य में बिजली संकट खड़ा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखकर कहा है कि वे इस मामले में हस्तक्षेप करें और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से राजस्थान के कोयला खदानों से कोयला निकालने दें।


दरअसल, केंद्र सरकार ने राजस्थान को छत्तीसगढ़ में अपने बिजली घरों के लिए कोयला निकालने के लिए दो कोयला खदान आवंटित किए हैं। मगर एनवायरमेंट क्लीयरेंस नहीं मिल पाने की वजह से वहां पर कोयले की निकासी नहीं शुरू हो पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed