फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   controversial kerala's Gaza Street is on radar of IB and NIA

ISIS में शामिल 21 युवकों से जुड़ी केरल की 'गाजा स्ट्रीट' पर IB-NIA की नजर

Mon, 19 Jun 2017 01:34 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार Updated Mon, 19 Jun 2017 01:34 PM IST
विज्ञापन
controversial kerala's Gaza Street is on radar of IB and NIA

केरल के कासरगोड निगम क्षेत्र की एक गली का नाम सुनकर सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं। बात ये है कि इस गली का नाम इस्रायल और मिश्र के बीच विवाद की वजह बनी गाजा के नाम पर 'गाजा स्ट्रीट' रखा गया है। जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले ही गली का नाम बदला गया है।

विज्ञापन


खास बात ये है कि यह इलाका पहले से ही एनआईए जैसी सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर है क्योंकि इस क्षेत्र के 21 युवकों का नाम आईएस से जुड़ने के मामले में सामने आया था। जिसके बाद से लगातार एनआईए यहां नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक यहां कि निगम प्रशासन ने साफ कर दिया है कि ऐसा कोई नाम नहीं बदला गया है, लेकिन बताया जा रहा है कि ये नाम क्रांतिकारी प्रभाव लाने के लिए बदला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा माना जा रहा है कि थुरुथी जुमा मस्जिद से सटी हुई गली का नाम यहां की पंचायत की ओर से रखा गया है। पंचायत के अध्यक्ष ने सफाई पेश करते हुए कहा है कि गली लंबे समय से विवादों में बनी हुई है और हालात बिगड़ने की वजह से उन्हें बीच में आना पड़ा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed