फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Controller General of Defense Accounts issued a letter in favour of Retired Beneficiaries in the Indian Army

भारतीय सेना: फटाफट निपटेंगे 'सेवानिवृत्ति' लाभ से जुड़े केस, शहीदों के परिजनों के लिए तैनात होंगे 'संपर्क अधिकारी'

Sat, 07 Aug 2021 07:34 PM IST
Harendra Chaudhary जितेंद्र भारद्वाज, अमर उजाला, नई दिल्ली
जितेंद्र भारद्वाज, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 07 Aug 2021 07:34 PM IST
सार

रक्षा लेखा महानियंत्रक ने इस बाबत चार अगस्त को एक पत्र जारी किया है। इसमें कहा गया है कि वे 'सेवानिवृत्ति लाभार्थियों' के मामलों को तुरंत निपटा दें। किसी भी लाभार्थी को अपने पेंशन लाभों के लिए अनावश्यक तौर पर कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें...

विज्ञापन
Controller General of Defense Accounts issued a letter in favour of Retired Beneficiaries in the Indian Army
भारतीय सेना - फोटो : PTI (File Photo)

विस्तार

भारतीय सेना में 'सेवानिवृत्त लाभार्थियों' के मामले अब त्वरित गति से निपट सकेंगे। रक्षा लेखा महानियंत्रक द्वारा जारी सर्कुलर में कहा गया है कि सेवानिवृत्ति लाभ से संबंधित केसों को प्राथमिकता के आधार पर जल्दी से जल्दी निपटाया जाए। शहीद परिवारों को बिना किसी विलंब के ये फायदे मिल सकें, इसके लिए उन्हें 'संपर्क अधिकारी' की सुविधा प्रदान की जाए। ऐसे परिवारों के लिए 'संपर्क अधिकारी' नामित करें। रक्षा लेखा महानियंत्रक को मालूम हुआ है कि पेंशनधारकों को जारी किया जाने वाला 'पेंशन पेमेंट ऑर्डर' समय पर जारी नहीं हो पा रहा है।

विज्ञापन


रक्षा लेखा महानियंत्रक ने इस बाबत चार अगस्त को एक पत्र जारी किया है। इसमें कहा गया है, पहले भी यूनिटों को इस संबंध में सचेत किया गया था कि वे 'सेवानिवृत्ति लाभार्थियों' के मामलों को तुरंत निपटा दें। किसी भी लाभार्थी को अपने पेंशन लाभों के लिए अनावश्यक तौर पर कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। इसके बावजूद यह देखने को मिला है कि कुछ लाभार्थियों के पेंशन पेमेंट ऑर्डर भी समय पर जारी नहीं हो पा रहे हैं। इन्हें अविलंब जारी किया जाए। पेंशन से संबंधित मामलों में 'पेंशन पेमेंट ऑर्डर' का समय पर जारी होना जरूरी है। इसी यूनिक नंबर की मदद से पेंशनधारक अपनी पेंशन के बारे में जानकारी ले सकता है।
विज्ञापन


इसके अलावा सेना में ड्यूटी के दौरान शहीद होने वाले जवान या किसी एक्स-सर्विस मैन का निधन होने की स्थिति में उसके परिवार को सेवानिवृत्ति लाभ मिलने में कोई देरी न हो, इस पर विशेष ध्यान दिया जाए। खासतौर पर, जो लोग मारे गए हैं, उनके परिजनों को सभी आर्थिक लाभ समय पर मिलें। ऐसे मामलों को तेजी से निपटाने के लिए 'संपर्क अधिकारी' नियुक्त कर दिए जाएं। संपर्क अधिकारी के बारे में संबंधित परिवारों को सूचित कर दें। वे उससे मिलकर अपनी समस्या हल करा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed