{"_id":"596e70724f1c1bb3498b4679","slug":"contract-to-russia-for-200-kamov-helicopters-will-be-produced-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"200 कामोव हेलीकॉप्टरों के लिए रूस से हुआ करार, भारत में होगा उत्पादन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
200 कामोव हेलीकॉप्टरों के लिए रूस से हुआ करार, भारत में होगा उत्पादन
एजेंसी, मॉस्को
Updated Wed, 19 Jul 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
kamov helicopter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और रूस के बीच संयुक्त उपक्रम के तहत कामोव हेलिकॉप्टर अब भारत में ही बनाए जाएंगे। इस करार के तहत 64 अरब रुपये खर्च किए जाएंगे। रूस की रक्षा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है।
विज्ञापन
डिपार्टमेंट ऑफ इंटरनेशनल को-ऑपरेशन एंड रिजनल पॉलिसी, रोस्टेक स्टेट कॉर्पोरेशन के प्रमुख विक्टर निकोलाइविच क्लाडोव ने कहा कि यह सौदा मई में रजिस्टर्ड किया गया था। क्लाडोव अंतरराष्ट्रीय सहयोग और क्षेत्रीय नीति विभाग के प्रमुख हैं।
विज्ञापन
वहीं रोस्टेक, रूस की 700 हाई-टेक नागरिक और सैन्य कंपनियों का सामूहिक संगठन है, जिसकी स्थापना 2007 में की गई थी। पिछले साल अक्टूबर में भारत और रूस ने दो रूसी कंपनियों और हिंदुस्तान ऐरोनोटिक्स लिमिटेड के बीच संयुक्त उद्यम के लिए एक विस्तृत समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।
विज्ञापन
भारतीय सेना को हाईटेक करने के उद्देश्य से भारत अपने पुराने हो चुके चीता और चेतक हेलीकॉप्टर को बदलना चाहता है। इसी के तहत भारत ने कामोव का सौदा किया है।