फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India and Russia hold major tri-Service 'Indra' combat exercise for first time this year

जल, थल और आकाश में भारत-रूस का युद्धाभ्यास

Thu, 20 Apr 2017 10:10 AM IST
amarujala.com-Presented by- जया पाण्डेय
amarujala.com-Presented by- जया पाण्डेय Updated Thu, 20 Apr 2017 10:10 AM IST
विज्ञापन
India and Russia hold major tri-Service 'Indra' combat exercise for first time this year
फाइल फोटो - फोटो : Getty Images

भारत और रूस त्रिकोणीय युद्ध अभ्यास करेंगे। ये युद्ध अभ्यास इस साल के अंत तक रूस में होगा। जिसमें सेना की तीनों श्रेणियां थलसेना, नौसेना और वायुसेना शामिल होंगी। रूस के साथ ये ऐसा पहला युद्ध अभ्यास होगा। इसके अलावा भारतीय थल और नौसेना रूस के साथ अलग से सैन्य अभ्‍यास 'इंद्र' करेंगी। 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- भारत के साथ हेलीकॉप्टर बनाएगा रूस, पुतिन ने दी मंजूरी
विज्ञापन


आपको बता दें कि वित्त मंत्री अरुण जेटली इस महीने 25-26 अप्रैल को मॉस्को में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा कॉन्फ्रेंस के लिए रूस की यात्रा करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले भारतीय वायुसेना ने तीन साल पहले 2014 में रूस की वायुसेना के साथ 'एविया इंद्र' नाम के युद्ध अभ्यास में भाग लिया था। लेकिन इस साल होने वाला युद्ध अभ्यास काफी अहम होगा क्योंकि इस बार भारत की तीनों सेनाएं यानी थलसेना, वायुसेना और नौसेना इसमें हिस्से लेंगी। 

ये भी पढ़ें- रूस बना रहा हाइपरसोनिक मिसाइल, छूट रहे अमेरिका-ब्रिटेन के पसीने

सूत्रों के अनुसार भारत और रूस के बीच सेन्य अभ्यास के मुद्दे को लेकर तैयारी की बैठक हो चुकी है। इसके अलावा अभी दो और कॉन्फ्रेंस भी आयोजित किए जाएंगे। 

पिछले साल रूस ने पाकिस्तान  के साथ सैन्य अभ्यास किया था जिसपर भारत ने नाराजगी भी जताई थी क्योंकि ये अभ्यास उस समय हुआ था जब आतंकवादियों ने भारतीय सेना के उड़ी कैंप पर हमला कर दिया था। इसके बाद ये खबर आई थी कि अब रूस पाकिस्तान के साथ ऐसा कोई भी अभ्यास करने से बचेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed