फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   constable died during a physical examination being conducted for the sub inspector vacancies

दरोगा भर्ती की दौड़ में सिपाही की मौत, 14 अन्य बेहोश होकर गिरे

Sun, 08 Jul 2018 09:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Sun, 08 Jul 2018 09:03 AM IST
विज्ञापन
constable died during a physical examination being conducted for the sub inspector vacancies

दरोगा बनने की दौड़ एक सिपाही के लिए जीवन की आखिरी दौड़ साबित हुई। महानगर के पीएसी मैदान में पुलिस में भर्ती की शारीरिक परीक्षा के दौरान हुई दौड़ में सुबह करीब 10 बजे 15 अभ्यर्थी गश खाकर गिर पड़े। तत्काल सभी को उपचार के लिए दीनदयाल संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो सिपाहियों की हालत ज्यादा गंभीर होने पर उनको जेएन मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। वहां से एक सिपाही को एक निजी अस्पताल के ट्रामा सेंटर भेज दिया गया, जहां उपचार के दौरान दोपहर करीब दो बजे इस सिपाही ने दम तोड़ दिया। वह बागपत जिले का रहने वाला था और मेरठ में तैनात था।

विज्ञापन


बेहोश अभ्यर्थी मेरठ, एटा, हाथरस, आगरा, मैनपुरी आदि जिलों के रहने वाले हैं। अलीगढ़ में आरक्षी व दारोगा पद के लिए पिछले तीन दिन से भर्ती प्रक्रिया चल रही है। गुरुवार को पहले दिन 250 अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षा में शामिल हुए। शुक्रवार को 640 और शनिवार को 500 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। शनिवार को सुबह करीब 10 बजे दौड़ के दौरान गर्मी के चलते 15 अभ्यर्थियों की हालत बिगड़ गई। यह लोग दौड़ते समय एक के बाद एक हांफ ते हुए जमीन पर गिर गए। इसको देखकर अधिकारियों में खलबली मच गई। आनन फानन इन्हें दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। यहां पर दो अभ्यर्थियों की हालत गंभीर पाई गई। इनमें जिला बागपत के अंकुर अहलावत (30) पुत्र स्वर्गीय रामवीर सिंह निवासी खंडेरा थाना रमाला और सचिन पुत्र योगेंद्र पाल सिंह शामिल थे।
विज्ञापन


दोनों को यहां से जेएन मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। वहां जाने पर अंकुर को रामघाट रोड स्थित वरुण ट्रामा सेंटर ले जाने की सलाह दी गई। इस निजी अस्पताल में उपचार के दौरान अंकुर ने दम तोड़ दिया। अधिकारियों ने बताया कि उसके परिजनों को सूचित कर दिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सचिन अभी मेडिकल कालेज में ही भर्ती है। बेहोश हुए अन्य अभ्यर्थियों में मैनपुरी के राहुल कुमार, अलीगढ़ के रोहित चौधरी, हाथरस के सुमित, एटा के आकाश, आगरा के मनीष कुमार व आनंदवीर सिंह, बागपत के सुहेब अहमद, मथुरा के सौरभ, हापुड़ के जुगेंद्र पाल आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed