फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Conspiracy of big cyber attack under the cover of Corona, bank accounts can be breached

कोरोना की आड़ में बड़े साइबर हमले की साजिश, बैंक खातों में लग सकती है सेंध

Sun, 21 Jun 2020 05:13 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Sun, 21 Jun 2020 05:13 AM IST
सार

  • सरकार की चेतावनी : ‘एनकॉव2019@जीमेल.कॉम’ जैसी आईडी से आने वाले मेल न खोलें
  • वित्तीय मदद करने वाले सरकारी विभागों, एजेंसियों, संस्थाओं के नाम पर हो सकता है फर्जीवाड़ा

विज्ञापन
Conspiracy of big cyber attack under the cover of Corona, bank accounts can be breached
साइबर अटैक - फोटो : SELF

विस्तार

दुनियाभर में कहर बरपा रही कोरोना महामारी की आड़ में साइबर अपराधी बडे़ वर्चुअल हमले की साजिश रच रहे हैं। केंद्र सरकार ने चेतावनी दी है कि साइबर अपराधी कोविड-19 से जुड़ी जानकारी देने के नाम पर आपका बैंक खाता खाली कर सकते हैं। साथ ही आपकी निजी जानकारियां भी चुरा सकते हैं। सरकार ने कहा है कि रविवार से बड़े पैमाने पर ऐसे हमले हो सकते हैं, ऐसे में लोगों को सजग रहना चाहिए।

विज्ञापन


भारतीय साइबर सिक्योरिटी की नोडल एजेंसी सीईआरटी-इन ने बैंक खातों में ऑनलाइन फिशिंग की आशंका को देखते हुए एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि संभावित साइबर हमले की अंजाम देने वाले ठग खुद को सरकारी विभागों, संस्थाओं और व्यापारिक निकायों से जुड़ा होने का दावा करते हुए आपकी निजी जानकारियां चुराने की फिराक में हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को जारी इस एडवायजरी में खासतौर पर कहा गया है कि ठग खुद को उन संगठनों या संस्थाओं के तौर पर दिखा सकते हैं, जो सरकारी वित्तीय मदद वितरण का काम कर रही हैं। एडवायजरी में ‘एनकॉव2019@जीमेल.कॉम’ जैसी ईमेल आईडी से खासतौर पर सावधान रहने का निर्देश देते हुए इन्हें न खोलने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे हो सकता है साइबर हमला
एडवायजरी के मुताबिक साइबर अपराधी वायरस वाली ईमेल भेज सकता है, जिसमें खुद को कोविड-19 के लिए सरकारी राहत जारी करने वाला अधिकारी बताया जाएगा। ऐसे ईमेल आपको फर्जी वेबसाइट पर ले जाएंगे। वहां आपको कोई फाइल डाउनलोड करने या निजी अथवा वित्तीय जानकारी भरने को कहा जाएगा।


अगर आपने उस पर अपनी जानकारी भरी तो धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं। सरकार ने कहा है कि ऑनलाइन ठगों के पास 20 लाख से ज्यादा लोगों की निजी ईमेल आईडी होने की आशंका है। ठगों के ई-मेल ‘फ्री कोविड-19 टेस्टिंग फॉर ऑल रेजीडेंट्स ऑफ दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई और अहमदाबाद’ की सब्जेक्ट लाइन के साथ आ सकते हैं। ऐसे में बेहद सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed