फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress youth wing chief put in detention ahead of protest over party worker death Assam Police news in hindi

Assam: असम पुलिस ने युवा कांग्रेस अध्यक्ष को हिरासत में लिया, कार्यकर्ता की मौत मामले में करने जा रहे थे घेराव

Fri, 20 Dec 2024 11:54 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहटी Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 20 Dec 2024 11:54 AM IST
सार

मणिपुर में अशांति और अदाणी समूह के खिलाफ रिश्वतखोरी के आरोपों समेत कई मुद्दों के खिलाफ बुधवार को राजभवन चलो कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता मृदुल इस्लाम की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Congress youth wing chief put in detention ahead of protest over party worker death Assam Police news in hindi
उदय भानु चिब - फोटो : ANI

विस्तार

युवा कांग्रेस (आईवाईसी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को एक पार्टी कार्यकर्ता की मौत पर विरोध प्रदर्शन से पहले शुक्रवार की सुबह असम पुलिस ने एहतियातन हिरासत में डाल दिया है। उन्हें उसी होटल में रखा गया है, जहां वह पहले रह रहे थे। गुवाहटी पुलिस आयुक्त दिगंता बराह ने इसकी जानकारी दी। 
विज्ञापन


गुवाहटी पुलिस आयुक्त ने कहा, "युवा कांग्रेस ने दिसपुर घेराव कार्यक्रम की योजना बनाई थी। चिब इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए हैं, लेकिन हम इस तरह के घेरा की इजाजत नहीं दे सकते। उन्हें एहतियातन हिरासत में रखा गया है और उन्हें बताया गया कि वह होटल नहीं छोड़ सकते हैं।" 
विज्ञापन


मणिपुर में अशांति और अदाणी समूह के खिलाफ रिश्वतखोरी के आरोपों समेत कई मुद्दों के खिलाफ बुधवार को राजभवन चलो कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता मृदुल इस्लाम की मौत हो गई थी। कांग्रेस प्रवक्ता बेदब्रत बोरा ने दावा किया था कि मृदुल इस्लाम को आंसू गैस के गोले के कारण घुटन महसूस हुई। उन्हें गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (जीएमसीएच) ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। असम में विपक्षी दल ने राजधानी में दिसपुर घेराव समेत राज्य भर में तीव्र विरोधी कार्यक्रमों की घोषणा की। चिब ने गुरुवार को अन्य नेताओं के साथ मृदुल इस्लाम के परिजनों से मुलाकात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने ठाणे से अपने आठ कार्यकर्ताओं को निलंबित किया
हाल ही में हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में स्वतंत्र उम्मीदवार का समर्थन करने के लिए कांग्रेस ने ठाणे से अपने आठ कार्यकर्ताओं को निलंबित कर दिया। पार्टी के एक कार्यकर्ता ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। कांग्रेस की ठाणे शहर जिला इकाई के अध्यक्ष विक्रांत चव्हाण ने एक बयान जारी कर बताया कि कार्यकर्ताओं को आगामी आदेश तक निलंबित रखा जाएगा। पार्टी ने महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस ओबीसी सेल के उपाध्यक्ष सुरेश पाटिल खेड़े को भी स्वतंत्र उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने के लिए छह साल तक निष्कासित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed