फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress yatra to hold dialogue with people on eco inequalities, caste census and unemployment says Kharge

Bharat Jodo Nyay Yatra: खरगे ने संभाला मोर्चा; मणिपुर से लेकर 146 सांसदों का निलंबन तक को साधने की तैयारी

Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज
Updated Sat, 06 Jan 2024 07:19 PM IST
सार

महंगाई, बेरोजगारी, किसानों के मुद्दे, मजदूरों की बुरी हालत, अमीर-गरीब के बीच में बढ़ती खाई और जातिगत जनगणना से जुड़े मुद्दों पर जन जागरण किया जाएगा। यात्रा के दौरान राहुल गांधी समाज के विभिन्न वर्गों एवं संगठनों से बात करेंगे। उनकी समस्याओं के समाधान पर विचार-विमर्श करेंगे।

विज्ञापन
Congress yatra to hold dialogue with people on eco inequalities, caste census and unemployment says Kharge
राहुल गांधी और कांग्रेस की भारत न्याय यात्रा से जुड़ी प्रमुख बातें - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लोकसभा चुनाव से पहले शुरु हो रही 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का खाका और मकसद, देश के सामने पेश कर दिया है। खरगे ने मोर्चा संभालते हुए स्पष्ट कर दिया है कि कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के मूल में कुछ ही नहीं, बल्कि अनेक मुद्दे शामिल होंगे। महंगाई, बेरोजगारी, किसानों के मुद्दे, मजदूरों की बुरी हालत, अमीर-गरीब के बीच में बढ़ती खाई और जातिगत जनगणना से जुड़े मुद्दों पर जन जागरण किया जाएगा। यात्रा के दौरान राहुल गांधी समाज के विभिन्न वर्गों एवं संगठनों से बात करेंगे। उनकी समस्याओं के समाधान पर विचार-विमर्श करेंगे। खरगे ने न्याय यात्रा के जागरण में 'मणिपुर' से लेकर संसद में 146 सांसदों का निलंबन सभी शामिल किया है। भाजपा को घेरने के लिए खरगे ने इस तरह से न्याय यात्रा का खाका खींचा है कि उसमें देश का कोई वर्ग, समूह या मुद्दा अछूता न रहे।

विज्ञापन


जनता से जुड़े मुद्दों पर बात होगी
शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा, देशवासियों को न्याय दिलाने के लिए 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' निकाली जा रही है। इस न्याय यात्रा के माध्यम से जनता से जुड़े मुद्दों पर बात होगी। 'न्याय का हक मिलने तक' नारे के साथ उन्होंने 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का लोगो लॉन्च किया। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और संचार विभाग के प्रभारी महासचिव जयराम रमेश भी मौजूद रहे। नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में लोगो की लॉन्चिंग पर आयोजित पत्रकार वार्ता में खरगे ने कहा, 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' देश के बुनियादी सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक मुद्दों को लेकर निकाली जाएगी। इसके माध्यम से जनता से जुड़े मुद्दों पर बात होगी। महंगाई, बेरोजगारी, किसानों के मुद्दे, मजदूरों की बुरी हालत, अमीर-गरीब के बीच में बढ़ती खाई और जातिगत जनगणना से जुड़े मुद्दों पर जन जागरण किया जाएगा। 
विज्ञापन


'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का मंच, एनजीओ, पत्रकारों, किसान, छोटे व्यापारी, दलित-पिछड़े वर्ग, आदिवासियों और बौद्धिक वर्ग को अपने साथ जोड़ेगा।

मित्र दल व सिविल सोसाइटी आमंत्रित 
यह यात्रा केवल अपनी बात जनता तक पहुंचाने के लिए नहीं है, बल्कि जनता की आवाज और उनकी समस्याओं को सुनने का भी मंच है। कांग्रेस ने 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' से जुड़ने के लिए इंडिया गठबंधन के नेताओं, विभिन्न राज्यों में कांग्रेस के मित्र दलों और सिविल सोसाइटी को आमंत्रित किया है। यात्रा के दौरान उन सभी लोगों से भेंट होगी और विचार-विमर्श किया जाएगा। इस यात्रा का उद्देश्य संविधान की प्रस्तावना में उल्लेखित चार स्तंभों- न्याय, स्वतंत्रता, समानता, बंधुत्व को पुनः मजबूत करना भी है। कांग्रेस अध्यक्ष ने फिर से मणिपुर हिंसा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि मणिपुर में दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटती रही, मगर पीएम मोदी मणिपुर नहीं गए। प्रधानमंत्री हर जगह जाकर नए-नए कपड़े पहनकर फोटो खिंचवाते हैं और बोलते हैं, मगर पीएम मोदी मणिपुर नहीं गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस अपनी बात जनता से कह सकेगी 
मल्लिकार्जुन खरगे ने बीते दिनों संसद में हुई कार्यवाही को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोगों के बीच जाकर उन्हें बताएगी कि इस यात्रा के अलावा और कोई रास्ता नहीं है। जब हमने संसद में देश से जुड़े मुद्दे उठाने का प्रयास किया तो सरकार ने हमें बोलने नहीं दिया। देश के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि जब 146 सांसदों को निलंबित कर दिया गया। यही कारण है कि कांग्रेस 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के माध्यम से जनता के बीच जा रही है। इसके जरिए कांग्रेस अपनी बात जनता से कह सकेगी। समाज के हर वर्ग से मिलकर उनकी बात सुन सकेगी। जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का जिक्र करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, भाजपा सरकार खुलेआम ईडी, सीबीआई, आयकर विभाग का इस्तेमाल कर विपक्ष को डराने-धमकाने का काम कर रही है। यह लोग जब विपक्ष के नेताओं को पकड़ते हैं, तो उनके ऊपर कोई भी केस थोप देते हैं। जैसे ही वह नेता भाजपा में शामिल होता है, उसकी छवि साफ हो जाती है। कांग्रेस अध्यक्ष ने नए आपराधिक कानूनों, श्रम कानूनों को लेकर भी मोदी सरकार पर हमला किया और कहा कि ये तानाशाही के संकेत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed