{"_id":"5c05f722bdec2241950dc811","slug":"congress-working-president-and-kodangal-candidate-revanth-reddy-taken-into-preventive-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना चुनाव : हिरासत में लिए गए कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष, सीएम की रैली रोकने की दी थी धमकी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तेलंगाना चुनाव : हिरासत में लिए गए कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष, सीएम की रैली रोकने की दी थी धमकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Updated Tue, 04 Dec 2018 09:10 AM IST
विज्ञापन
तेलंगाना विधानसभा चुनाव नजदीक है उसको लेकर नेताओं में बयानबाजी चल रही है। इसी बयानबाजी के चलते पुलिस ने एक कांग्रेस नेता को हिरासत में लिया है। तेलंगाना में कांग्रेस के कार्यरत अध्यक्ष और कोडांगल से उम्मीदवार रेवंत रेड्डी को अहतियातन हिरासत में लिया गया है। बता दें कि रेड्डी को कोडांगल में मुख्यमंत्री के.सी. राव की रैली को रोकने की धमकी देने की वजह से अहतियातन हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
रेवंत रेड्डी की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस नेता जी एन रेड्डी ने केसीआर सरकार पर हमला बोला है। रेड्डी ने कहा कि केसीआर, पुलिस का दुरुपयोग कर रही है। जिस तरीके से पुलिस रेवंत रेड्डी के कमरे में घुस गई यह भारत में कभी नहीं हुआ। रेवंत रेड्डी के बारे में जी एन रेड्डी ने कहा कि वो कोई साधारण व्यक्ति नहीं है। वह एक ब्राह्मोस मिसाइल है और यह मिसाइल टीआरएस को खत्म करने जा रही है।
विज्ञापन
Congress Telangana Working President and Kodangal candidate Revanth Reddy taken into preventive custody earlier today. Reddy had reportedly threatened to stop CM KC Rao's rally in Kodangal #TelanganaElections2018 pic.twitter.com/keg6aWzIpF
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) December 4, 2018