फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Working Committee meeting to be held in AICC headquarters on 9th May

कांग्रेस: नौ मई को होगी सीडब्ल्यूसी की बैठक, भविष्य की रणनीति और चिंतन शिविर को लेकर होगी चर्चा

Thu, 05 May 2022 11:03 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 05 May 2022 11:03 PM IST
सार

पार्टी सूत्रों ने बताया कि चिंतन शिविर से पहले नौ मई को यहां एआईसीसी मुख्यालय में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक बुलाई गई है। उन्होंने कहा कि शिविर का एजेंडा और प्रमुख मुद्दों पर पार्टी की भविष्य की रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है।

विज्ञापन
Congress Working Committee meeting to be held in AICC headquarters on 9th May
कांग्रेस - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान के उदयपुर में होने वाले कांग्रेस के ‘चिंतन शिविर’ से पहले दिल्ली में सीडब्ल्यूसी की नौ मई को बैठक होगी। इसमें पार्टी की भविष्य की रणनीति के साथ ही चिंतन शिविर के एजेंडे पर विचार-विमर्श किया जाएगा। पार्टी सूत्रों ने इसकी जानकारी दी। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि कांग्रेस 13 से 15 मई तक तीन दिवसीय 'चिंतन शिविर' विचार-मंथन सत्र उदयपुर में आयोजित करने जा रही है। इसमें देश भर के पार्टी के नेता आंतरिक मुद्दों पर चर्चा करेंगे और समाधान के लिए साथ आकर संगठन को मजबूत करेंगे। पार्टी ने पिछले महीने इसकी घोषणा की थी।
विज्ञापन


चिंतन शिविर में पार्टी के करीब 400 शीर्ष नेताओं के शामिल होने की संभावना है। चिंतन शिविर में कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) सदस्य, संसद सदस्य, राज्य प्रभारी, महासचिव और प्रदेश अध्यक्षों सहित वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिंतन शिविर को लेकर तैयारियां जोरो-शोरों से चल रही हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के सी वेणुगोपाल, अजय माकन और अशोक गहलोत ने बुधवार को चिंतन शिविर की तैयारियों का जायजा लिया था।


कांग्रेस पार्टी ने उदयपुर में होने वाले तीन दिवसीय विचार-मंथन सम्मेलन के दौरान राजनीतिक और संगठनात्मक महत्व, सामाजिक न्याय, अर्थव्यवस्था, किसानों और युवाओं के मुद्दों पर पत्रों का मसौदा तैयार करने और प्रमुख चर्चाओं के लिए छह समन्वय पैनल भी गठित किए हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed