फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress working committee meet today for party new president know all updates 

CWC Meeting: सोनिया गांधी की बागी नेताओं को फटकार- मैं ही पार्टी की स्थायी अध्यक्ष हूं, मीडिया के जरिए मुझसे बात न करें

Sat, 16 Oct 2021 07:37 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 16 Oct 2021 07:37 AM IST
सार

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक जारी है। इस दौरान सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अशोक गहलोत, आनंद शर्मा समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद हैं। 

विज्ञापन
Congress working committee meet today for party new president know all updates 
सोनिया गांधी की नसीहत - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कांग्रेस पार्टी में स्थायी अध्यक्ष की मांग कर रहे जी-23 नेताओं को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के दौरान सोनिया गांधी ने फटकार लगाई है। उन्होंने कहा है कि फिलहाल मैं ही पार्टी की स्थायी अध्यक्ष हूं। इशारों में उन्होंने कहा कि किसी को भी मीडिया के माध्यम से मुझ तक बात पहुंचाने की जरूरत नहीं है। बेहतर होगा कि खुद मझसे बात करें। उन्होंने बैठक में संदेश दिया कि आपसी मनमुटाव को दूर करेंगे तभी आगामी विधानसभा चुनाव में हम बेहतर परिणाम दे सकेंगे। 

विज्ञापन


बदलने लगे जी-23 नेताओं के सुर
सोनिया गांधी की फटकार के बाद जी-23 नेताओं के सुर भी बदलने लगे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद का कहना है कि उन्हें सोनिया गांधी पर पूरा भरोसा है। उनके नेतृत्व पर कोई सवाल नहीं उठा सकता। जबकि, इससे पहले गुलाब नबी आजाद और कपिल सिब्बल उन नेताओं में शामिल थे, जिन्होंने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक बुलाने और स्थायी अध्यक्ष चुनने की मांग की थी। कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने तो यहां तक कह दिया था कि पार्टी का कोई अध्यक्ष नहीं हैं। फैसले कौन ले रहा है, मालूम नहीं है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सितंबर 2022 में चुना जा सकता है नया अध्यक्ष
सूत्रों की मानें तो पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव तक सोनिया गांधी ही अध्यक्ष पद पर बनी रहेंगी। पार्टी में नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए सितंबर, 2022 में चुनाव होने की संभावना है। कार्यसमिति की इस बैठक में 52 कांग्रेसी नेता प्रतिभाग कर रहे हैं। इस दौरान मौजूदा राजनीतिक स्थिति, विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चा हो रही है।  


लखीमपुर हिंसा ने उजागर की भाजपा की मानसिकता
सोनिया गांधी ने कहा कि लखीमपुर हिंसा ने भाजपा की मानसिकता को उजागर कर दिया है। वह किस तरह से किसान आंदोलन को देखते हैं। किसानों द्वारा अपने जीवन और अजीविका की रक्षा के लिए चलाए जा रहे आंदोलन से भाजपा कैसे निपटती है। इसके अलावा सोनिया गांधी ने महंगाई  जैसे मुद्दे पर भी कांग्रेस सरकार को घेरा। 

मनमोहन सिंह व दिग्विजय सिंह समेत पांच नेता अनुपस्थित 
कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह बीमारी के चलते हिस्सा नहीं ले रहे हैं। बैठक के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उनके स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना भी की। इसके अलावा वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह समेत पांच नेता बैठक में अनुपस्थित हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed