{"_id":"5b8d0e4742c792466f4a29dd","slug":"congress-workers-injured-by-acid-attack-in-victory-rally-of-karnataka","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक: कांग्रेस की विजय रैली में एसिड अटैक, 10 कार्यकर्ता घायल, सभी अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक: कांग्रेस की विजय रैली में एसिड अटैक, 10 कार्यकर्ता घायल, सभी अस्पताल में भर्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 03 Sep 2018 04:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक में निकाय चुनाव के वोटों की गिनती के बीच बड़ी वारदात सामने आई है। यहां जीत दर्ज करने वाले कांग्रेस नेता रैलियां निकाल रहे हैं, जिसमें तुमकुर क्षेत्र के अंदर ऐसी ही एक रैली में एसिड अटैक का मामला सामने आया है। इस घटना में कांग्रेस के लगभग 10 कार्यकर्ताओं के घायल होने की खबर है।
विज्ञापन
Karnataka: Eight people injured in an acid attack on the victory procession of winning Congress candidate Inayatullah Khan in Tumkur. #KarnatakaLocalBodyElections pic.twitter.com/EKnHMo8Vy6
— ANI (@ANI) September 3, 2018विज्ञापन
बता दें कि घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं इस हमले के पीछे किसका हाथ है ये बात अभी खुलकर सामने नहीं आई है। उधर, डॉक्टर के मुताबिक, जिस एसिड का इस्तेमाल हुआ, वह बाथरूम क्लिनर जैसा लग रहा है। जख्मी सभी 10 लोग खतरे से बाहर हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। एक शख्स ने इस मामले में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
इस घटना के बारे में तुमकुर के एसपी ने कहा, कांग्रेस उम्मीदवार की जीत के बाद उनके समर्थकों ने रैली निकाली। उसी भीड़ में छुपे किसी शख्स ने लोगों पर एसिड छिड़क दिया। इससे कुछ लोगों ने एलर्जी की शिकायत की जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।