{"_id":"56e7e30a4f1c1b85308b4568","slug":"congress-worker-murder-in-kerala","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल में कांग्रेस कार्यकर्ता की गला काटकर हत्या ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
केरल में कांग्रेस कार्यकर्ता की गला काटकर हत्या
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 15 Mar 2016 06:15 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
केरल के अलापुझा से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, यहां कांग्रेस के एक युवा कार्यकर्ता की धारधार हथियारों से काटकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप वामपंथी संगठन डीवाईएफआई के कार्यकर्ताओं पर लगा है। पुलिस ने चार संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार 28 साल के कांग्रेस कार्यकर्ता सुनील कुमार की मंगलवार को धारधार हथियारों से काटकर हत्या कर दी गई। इसका आरोप सीपीएम से जुड़े संगठन डीवाईएफआई के कार्यकर्ताओं पर लगा है। मामले में पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
माना जा रहा है हत्या राजनीतिक रंजिश के चलते की गई है। सुनील कुमार को अलापुझा में कांग्रेस का सक्रिय कार्यकर्ता माना जाता था।