फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress with BJP: Shashi Tharoors tweet- Udhar bhi sab apne hain, took a jibe at RPN Singh

कांग्रेस युक्त भाजपा: शशि थरूर का ट्वीट- 'छोड़कर जा रहे हैं घर अपना...', आरपीएन सिंह को लेकर कसा तंज 

Wed, 26 Jan 2022 09:40 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 26 Jan 2022 09:40 AM IST
सार

थरूर ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए ट्वीट में लिखा है कि अब भाजपा कांग्रेस जैसी नजर आ रही है, क्योंकि उसमें कई नेता शामिल हो चुके हैं।
 

विज्ञापन
Congress with BJP: Shashi Tharoors tweet- Udhar bhi sab apne hain, took a jibe at RPN Singh
शशि थरूर - फोटो : facebook.com/ShashiTharoor

विस्तार

वरिष्ठ कांग्रेस नेता व सांसद शशि थरूर ने पार्टी के नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने पर तंज किया है। उन्होंने एक शेर ट्वीट कर भाजपा के 'कांग्रेस मुक्त भारत' के जवाब में 'कांग्रेस युक्त भाजपा' का ताना कसा। 
विज्ञापन

थरूर ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए ट्वीट में लिखा है कि अब भाजपा कांग्रेस जैसी नजर आ रही है, क्योंकि उसमें कई नेता शामिल हो चुके हैं। थरूर ने यह शेर ट्वीट कर अपनी बात कही-
विज्ञापन


'छोड़कर जा रहे हैं घर अपना
शायद उनके कुछ और सपने हैं
अब उधर भी सब अपना सा है
अब उधर भी तो सभी अपने हैं'
(कांग्रेस युक्त भाजपा!)


ऐन यूपी चुनाव के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए आरपीएन सिंह ने मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। इसके चंद घंटों बाद ही उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। उन्होंने ट्विटर पर कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा साझा करते हुए घोषणा की कि वे अपनी राजनीतिक यात्रा का नया अध्याय शुरू कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आरपीएन सिंह कांग्रेस के झारखंड प्रदेश प्रभारी थे। उन्हें कांग्रेस ने यूपी चुनाव के लिए अपना स्टार प्रचारक भी नियुक्त किया था। यूपी में फिर कमल खिलाने के इरादे से पार्टी में शामिल होने के बाद भाजपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिंह ने कहा 'कांग्रेस अब वैसी नहीं रही, मैं पीएम नरेंद्र मोदी के भारत के सपने को पूरा करने के लिए एक कार्यकर्ता के रूप में काम करूंगा। मैं तत्काल प्रभाव से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस छोड़ रहा हूं। देश, जनता व पार्टी की सेवा करने का अवसर देने के लिए धन्यवाद।'



सिंह से पहले वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया, जितिन प्रसाद, रायबरेली से विधायक अदिति सिंह भी कांग्रेस के जहाज से कूद  कर भाजपा में शामिल हो चुके हैं। माना जा रहा है कि आरपीएन सिंह को भाजपा यूपी की पड़रौना सीट से प्रत्याशी बनाकर हाल ही में भाजपा छोड़ सपा में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य को कड़ी चुनौती दे सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed