{"_id":"5714d2764f1c1b756110fc29","slug":"congress-will-win-rajasthan-in-2018-says-sachin-pilot-in-amar-ujala-samvad","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिन पायलट बोले, कांग्रेस के 40-45 सांसदों के आगे ही BJP ने घुटने टेक दिए","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सचिन पायलट बोले, कांग्रेस के 40-45 सांसदों के आगे ही BJP ने घुटने टेक दिए
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 18 Apr 2016 08:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवा कांग्रेस नेता और पार्टी की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष सचिन पायलट ने दावा किया है कि 2018 में राजस्थान में कांग्रेस एक बार फिर सरकार बनाएगी। अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि बीजेपी टकराव की राजनीति कर रही है। 2019 का लोकसभा चुनाव नारों का नहीं कामों का होगा। जनता को काम गिनाने होंगे, सरकार का मूल्यांकन लोग कामकाज से ही करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार में गैर भाजपा नेताओं की सेंधमारी की जा रही है। राज्यों की गैर भाजपा सरकारों को गिराया जा रहा है। राहुल गांधी को पार्टी का अध्यक्ष बनाए जाने के सवाल पर सचिन पायलट ने माना कि उन्हें पार्टी की जिम्मेदारी दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण समेत किसानों के मुद्दे पर संसद में कांग्रेस के 40-45 सांसदों के आगे भाजपा ने घुटने टेक दिए। सचिन ने कहा कि 2019 में बीजेपी को कांग्रेस ही कड़ी टक्कर देगी, हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया कि लोकसभा चुनावों कांग्रेस किसी पार्टी से गठबंधन करेगी या नहीं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जब सरकार छोड़कर गए थे तो 138 डॉलर प्रतिबैरल कच्चे तेल का दाम था और कांग्रेस की सरकार पेट्रोल 70 रुपए लीटर में देती थी। आज वो 32 डॉलर प्रति बैरल हो गया, सरकार पेट्रोल दे रही है 65 रुपए में। बीच का पैसा कहां जा रहा है, ये नहीं पता चल रहा है। 100 डॉलर प्रतिबैरल दाम कम होने के हिसाब से पेट्रोल का दाम 17 रुपए प्रति लीटर होना चाहिए।
विज्ञापन
सचिन पायलट ने रोहित वेमुला के सवाल पर केंद्र के रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार के मंत्री पूछ रहे हैं कि रोहित वेमुला दलित था कि ओबीसी? उन्हें उसकी जाति से मतलब है, वे ये जांच नहीं करा रहे कि रोहित वेमुला की मौत कैसे हुई? सचिन पायलट अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में सवालों के जवाब दे रहे थे।