{"_id":"65c1c11e786e1205a20d3091","slug":"congress-will-responsible-if-bjp-wins-in-2024-says-bsp-mp-reactions-on-pm-modi-speech-in-parliament-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi: 'उनके पास जादुई चिराग है...', पीएम मोदी के दावे पर बरसा विपक्ष, बसपा सांसद ने कांग्रेस पर फोड़ा ठीकरा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PM Modi: 'उनके पास जादुई चिराग है...', पीएम मोदी के दावे पर बरसा विपक्ष, बसपा सांसद ने कांग्रेस पर फोड़ा ठीकरा
Tue, 06 Feb 2024 02:11 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Tue, 06 Feb 2024 02:11 PM IST
सार
बसपा सांसद ने कहा 'अगर वे (कांग्रेस) 4-5 राज्यों में हमारे विधायकों को तोड़ने के लिए हमसे माफी मांगते हैं और मायावती को प्रधानमंत्री पद की दावेदार घोषित करते तो प्रधानमंत्री ने आज ऐसी बात न कही होती।'
विज्ञापन
संसद में मोदी पीएम मोदी।
- फोटो : Sansad TV
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर संसद में धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब दिया। संसद में अपने संबोधन में पीएम मोदी ने दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में एनडीए 400 सीटों पर जीत दर्ज करेगा। अब पीएम मोदी के बयान पर विभिन्न राजनीतिक पार्टियों ने प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा 'लगता है कि ईवीएम में मोदी जी का कोई हाथ चलेगा।' केसी वेणुगोपाल ने कहा 'अब देश में चुनाव की ही जरूरत नहीं है। वे पहले ही 400 सीटें जीत चुके हैं तो फिर चुनाव का क्या मतलब है। लोकतंत्र में सबकुछ जनता तय करती है। हमारा देश की जनता में विश्वास है और वो ही तय करेंगे कि इस तानाशाही सरकार को हटाया जाए।' नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता फारुख अब्दुल्ला ने कहा 'उनके पास जादुई चिराग है, जो भी वो कहेंगे, सच हो जाएगा।'
बसपा सांसद बोले- कांग्रेस को हमसे माफी मांगनी चाहिए
बसपा सांसद मलूक नागर ने तो कहा है कि अगर 2024 के चुनाव में भाजपा जीती तो इसके लिए कांग्रेस जिम्मेदार होगी। मलूक नागर ने कहा 'कांग्रेस में अब कोई लीडरशिप नहीं है। वहां असमंजस की स्थिति है। अगर वे (कांग्रेस) 4-5 राज्यों में हमारे विधायकों को तोड़ने के लिए हमसे माफी मांगते हैं और मायावती को प्रधानमंत्री पद की दावेदार घोषित करते तो प्रधानमंत्री ने आज ऐसी बात न कही होती। अगर 2024 में भाजपा जीती तो इसकी जिम्मेदार कांग्रेस होगी।'
राजद सांसद ने ईवीएम की विश्वसनीयता पर उठाए सवाल
पीएम मोदी के बयान पर राजद सांसद मनोज झा ने भी प्रतिक्रिया दी है। मनोज झा ने कहा 'अगर वे कह रहे हैं कि भाजपा को 370 सीटें मिलेंगी और एनडीए को 400 से ज्यादा सीटें मिलेंगी...इसका मतलब क्या ये है कि ईवीएम सेट है? जब आप नंबर बता देते हैं तो सवाल खड़े होते हैं।' वहीं झामुमो सांसद महुआ माझी से जब प्रधानमंत्री के दावे को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 'जिस तरह से विपक्षी नेताओं को परेशान किया जा रहा है, उससे आम जनता में गुस्सा बढ़ रहा है। जिस तरह से झारखंड में सीएम को गिरफ्तार किया गया, उससे भी लोग नाराज हैं। भाजपा के कई पूर्व मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं, लेकिन उनके खिलाफ छापेमारी नहीं हो रही है।'
पीएम मोदी ने विपक्ष पर बोला था हमला
प्रधानमंत्री ने संसद में अपने भाषण में विपक्ष और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। प्रधानमंत्री ने कहा हमारा तीसरा कार्यकाल बहुत दूर नहीं है। 100-125 दिन ही रह गए हैं। तीसरे कार्यकाल में बहुत बड़े फैसले होंगे। आप (विपक्ष) लोग जिस तरह से मेहनत कर रहे हैं, मुझे विश्वास है कि ईश्वर रूपी जनता आपको जरूर आशीर्वाद देगी। आज जिस ऊंचाई पर हैं उससे भी ऊंचाई पर जाएंगे और दर्शक दीर्घा में दिखेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि विपक्ष के लोग चुनाव लड़ने का हौंसला खो चुके हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में जो माहौल है उसमें हम अगले लोकसभा चुनाव में 370 और एनडीए 400 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करेगा।

#WATCH | On PM Modi's statement "NDA will get over 400 seats in 2024 Lok Sabha polls", BSP MP Malook Nagar says, "Congress is responsible for this. There is no leadership in Congress, there is confusion. If they had apologised to us for breaking our MLAs in 4-5 states, and… pic.twitter.com/SemKS2tmZt
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) February 6, 2024