फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress will release its manifesto on April 2, employment will be big issue

कांग्रेस 2 अप्रैल को जारी करेगी अपना घोषणापत्र, रोजगार होगा सबसे बड़ा मुद्दा

Thu, 28 Mar 2019 01:11 AM IST
sapna singla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: sapna singla Updated Thu, 28 Mar 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
Congress will release its manifesto on April 2, employment will be big issue
राहुल गांधी (फाइल)

कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की सोमवार को होने वाली बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के घोषणापत्र को अंतिम रूप दिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार अकबर रोड स्थित पार्टी के मुख्यालय में सीडब्ल्यूसी की बैठक में घोषणापत्र की विषय वस्तु पर विचार विमर्श किया जाएगा। इसके बाद 2 अप्रैल को राहुल घोषणापत्र जारी करेंगे। 

विज्ञापन


सीडब्ल्यूसी पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारण इकाई है। सीडब्ल्यूसी की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सोनिया गांधी, अहमद पटेल, ए के एंटनी, गुलाम नबी आजाद, पी चिदंबरम, मल्लिकार्जुन खड़गे, अंबिका सोनी और आनंद शर्मा मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन




पूर्व मुख्यमंत्रियों सिद्धारमैया, ओमान चांडी, तरुण गोगोई और हरीश रावत भी बैठक में शामिल होंगे। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और ज्योतिरादित्य सिंधिया भी बैठक में मौजूद रहेंगे। लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र पी चिदंबरम की अध्यक्षता वाली एक समिति ने तैयार किया गया है। इस समिति में कुछ अन्य सदस्य भी शामिल हैं। पार्टी के शीर्ष नेताओं ने घोषणापत्र को एक व्यापक दस्तावेज बनाने का वादा किया है जिसमें सभी वर्गों के विचार शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed