Ambedkar Row: आंबेडकर मुद्दे को लेकर भाजपा पर हमले तेज करेगी कांग्रेस, बेलगावी की सभा में बुलंद होगी आवाज
कांग्रेस के महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल ने कहा कि बेलगावी में होने जा रही बैठक में डॉ. आंबेडकर के अपमान का मुद्दा जोर-शोर से उठेगा। बेलगावी में 100 साल पहले कांग्रेस के ऐतिहासिक सत्र हुआ था। इस सम्मेलन में ही महात्मा गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष बने थे। उस सम्मेलन की याद में हम 26-27 दिसंबर को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक करने जा रहे हैं। हमने इसे नव सत्याग्रह बैठक नाम दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संसद के शीतकालीन सत्र में बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर को लेकर की गई शाह की टिप्पणी को लेकर कांग्रेस अब कार्य समिति की बैठक में केंद्र सरकार को घेरेगी। कांग्रेस के महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल ने कहा कि बेलगावी में होने जा रही बैठक में डॉ. आंबेडकर के अपमान का मुद्दा जोर-शोर से उठेगा। बेलगावी में 100 साल पहले कांग्रेस के ऐतिहासिक सत्र हुआ था। इस सम्मेलन में ही महात्मा गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष बने थे। उस सम्मेलन की याद में हम 26-27 दिसंबर को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक करने जा रहे हैं। हमने इसे नव सत्याग्रह बैठक नाम दिया है।
#WATCH | On the Belagavi CWC meeting on Dec 26, Congress General Secretary-Organisation, KC Venugopal says, "The CWC meeting with discuss an action plan and program for Indian National Congress for the next year and adopt two resolutions. The meeting will deliberate on critical… pic.twitter.com/4sgsI6HYo1
— ANI (@ANI) December 24, 2024विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बीआर आंबेडकर के अपमान के खिलाफ आंबेडकर सम्मान सप्ताह मना रही है। इस मुद्दे का एक ही समाधान है कि गृह मंत्री को बर्खास्त किया जाए और उन्हें अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को बेलगावी में जोरदार तरीके से उठाया जाएगा और भविष्य में इसे आगे बढ़ाने के तरीकों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठक में दो प्रस्ताव पारित किए जाएंगे।
#WATCH | On the Belagavi CWC meeting on Dec 26, Congress General Secretary-Organisation, KC Venugopal says, "To commemorate the historic session of Congress held 100 years ago in Belagavi, we are holding the CWC meeting and calling it 'Nav Satyagrah Baithak'. The CWC will be held… pic.twitter.com/Ukf6Lt7Lha
— ANI (@ANI) December 24, 2024
वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक उसी स्थान पर होगी जहां महात्मा गांधी ने कांग्रेस की अध्यक्षता संभाली थी। इसमें कांग्रेस कार्य समिति के सदस्यों के साथ ही स्थायी आमंत्रित, विशेष आमंत्रित सदस्य और संसदीय दल के पदाधिकारी, पूर्व CM समेत 200 नेता शामिल होंगे। बैठक 26 दिसंबर को महात्मा गांधी नगर में दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगी। वहीं 27 दिसंबर को जय बापू, जय भीम, जय संविधान रैली निकाली जाएगी। इसमें अखिल भारतीय कांग्रेस के सदस्य और पार्टी कार्यकर्ता भाग लेंगे।
कांग्रेस महासचिव ने कहा कि कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में अगले वर्ष के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की कार्य योजना और कार्यक्रम पर चर्चा की जाएगी। साथ ही भाजपा शासन में राष्ट्र के सामने आने वाली गंभीर चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। यह एक ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा।
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.