फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Congress will initiate legal action to disqualify 12 councillors in Ambernath Municipal Council who join BJP

Maharashtra: अंबरनाथ में कांग्रेस के सभी निलंबित 12 पार्षद भाजपा में शामिल, अब अयोग्य ठहराने की होगी कार्रवाई

Thu, 08 Jan 2026 03:35 PM IST
लव गौर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: लव गौर Updated Thu, 08 Jan 2026 03:35 PM IST
सार

Maharashtra Ambernath Municipal Council: अंबरनाथ में कांग्रेस के सभी निलंबित 12 पार्षद भाजपा में शामिल हो गए। बुधवार देर रात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सभी पार्षदों को पार्टी में शामिल किया, जिसके बाद अब कांग्रेस निलंबित पार्षदों को अयोग्य ठहराने के लिए कार्रवाई शुरू करेगी। 

विज्ञापन
Congress will initiate legal action to disqualify 12 councillors in Ambernath Municipal Council who join BJP
कांग्रेस के निलंबित पार्षद भाजपा में शामिल - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले की अंबरनाथ नगर परिषद में चुनाव नतीजों के बाद मचा राजनीतिक घमासान खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। अंबरनाथ नगर परिषद में भाजपा के कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन को तुरंत खारिज कर दिया गया। इसी के साथ कांग्रेस ने अपने 12 नए पार्षदों और ब्लॉक अध्यक्ष को पार्टी से निलंबित कर दिया। हालांकि इसके बाद कांग्रेस के सभी 12 निलंबित पार्षद भाजपा में शामिल हो गए। बुधवार देर रात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने इन पार्षदों के पार्टी में शामिल होने की औपचारिक घोषणा की।
विज्ञापन


अयोग्य ठहराने के लिए होगी कानूनी कार्रवाई
वहीं अब महाराष्ट्र कांग्रेस ने गुरुवार (08 जनवरी) को कहा कि वह अंबरनाथ के 12 पार्षदों को अयोग्य ठहराने के लिए कानूनी कार्रवाई शुरू करेगी, जो पार्टी के सिंबल पर चुने गए थे और बाद में भाजपा में शामिल हो गए। पार्टी ने इस कदम को अवैध और असांविधानिक करार दिया है। पार्टी प्रवक्ता सचिन सावंत ने दावा किया कि पार्षदों ने कांग्रेस के सिंबल पर चुने जाने के बाद दल-बदल करके सांविधानिक प्रावधानों का उल्लंघन किया है।
विज्ञापन


सभी को कानूनी नोटिस जारी किए जाएंगे
उन्होंने एक बयान में कहा, 'यह काम पूरी तरह से अवैध है। किसी पार्टी के सिंबल पर चुने जाने के बाद एक स्वतंत्र समूह बनाना या बाद में किसी दूसरी राजनीतिक पार्टी में शामिल होना न केवल अनैतिक है, बल्कि असांविधानिक भी है।' सावंत ने आगे कहा, 'कांग्रेस पार्टी इन पार्षदों की सदस्यता रद्द करवाने के लिए कानूनी कार्रवाई शुरू करेगी। जल्द ही इन सभी को कानूनी नोटिस जारी किए जाएंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन




ये भी पढ़ें: निकाय चुनाव: कांग्रेस-ओवैसी से भाजपा के गठबंधन पर भड़के फडणवीस, प्रदेश अध्यक्ष ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब

कांग्रेस-एनसीपी के साथ भाजपा का गठबंधन
मालूम हो कि 20 दिसंबर को हुए ठाणे जिले के अंबरनाथ शहर में भाजपा ने कांग्रेस और अजित पवार की एनसीपी के साथ गठबंधन किया और नगर परिषद का अध्यक्षता बनाया।इस गठबंधन के बाद भाजपा की कुल 31 सीटें हो गई थीं, जबकि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना 27 सदस्यों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। भाजपा पार्षद तेजश्री करंजुले पाटिल बुधवार को शिवसेना की मनीषा वालेकर को हराकर परिषद अध्यक्ष चुनी गईं। प्रतिद्वंद्वी पार्टियों भाजपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर उपजे विवाद के बाद कांग्रेस ने पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की। कांग्रेस ने अपने अंबरनाथ ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप पाटिल को निलंबित किया।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed