फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress will go door to door and ask donation for Lok Sabha elections

लोकसभा चुनाव के लिए घर-घर जाकर चंदा मांगेगी कांग्रेस

Fri, 07 Sep 2018 04:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 07 Sep 2018 04:41 PM IST
विज्ञापन
Congress will go door to door and ask donation for Lok Sabha elections

कांग्रेस ने 2019 के लोकसभा चुनाव और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जरूरी वित्तीय इंतजाम करने की खातिर अब घर-घर तक पहुंचने की योजना बनाई है। पार्टी के कार्यकर्ता आने वाले दिनों में घर-घर जाकर वोट के साथ चंदा भी मांगेंगे। कांग्रेस के रणनीतिकारों का मानना है कि पार्टी को यह स्वीकार करने में गुरेज नहीं करना चाहिए कि कारपोरेट समूहों से उसे चंदा नहीं मिल रहा और वह आम जनता की मदद से चुनाव लड़ना चाहती है।

विज्ञापन


पार्टी के कोषाध्यक्ष अहमद पटेल और संगठन महासचिव अशोक गहलोत ने कल कांग्रेस महासचिवों, प्रभारियों, प्रदेश इकाइयों के अध्यक्षों और कोषाध्यक्षों के साथ बैठक की जिसमें कई अन्य मुद्दों के साथ आगामी चुनावों के लिए वित्तीय इंतजामों को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक में मौजूद रहे कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया, ‘‘बैठक में डोर टू डोर प्रचार अभियान, बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और सीधे जनता से चंदा इकट्ठा करने की बात की गई। सीधे जनता से चंदा मांगना एक बेहतरीन योजना है। इससे पार्टी सीधे आम लोगों से जुड़ेगी।’’ 
विज्ञापन


पार्टी की इस बैठक में शामिल रहे एक अन्य नेता ने कहा, ‘‘सबको पता है कि कारपोरेट जगत सत्तारूढ़ पार्टी के साथ है। कांग्रेस हमेशा से गरीबों और आम जनता की पार्टी रही है। अगर हम वोट के साथ चंदा मांगने के लिए भी सीधे आम लोगों तक जाएंगे तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है।’’  उन्होंने कहा, ‘‘इस कदम से जनता के बीच यह भी संदेश जाएगा कि हम चुनावी चंदे को लेकर ईमानदार हैं और जीतने के बाद हम आम लोगों के लिए ही काम करेंगे।’’  (इनपुट, भाषा)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed