फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress will fight election on 300 seats in up

कांग्रेस यूपी में 300 सीटों पर जल्द फाइनल करेगी प्रत्याशी

Mon, 04 Jul 2016 04:20 AM IST
शादाब रिजवी/अमर उजाला, नई दिल्ली
शादाब रिजवी/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 04 Jul 2016 04:20 AM IST
विज्ञापन
Congress will fight election on 300 seats in up

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव परिणाम भले ही कुछ भी रहे लेकिन कांग्रेस मिशन यूपी फतह की कोशिश में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। पार्टी थिंकटैंक ने 300 सीटों के लिए नाम फाइनल करने की कसरत शुरू कर दी, इसके लिए जनाधार वाले और मजबूत प्रत्याशी चयन के लिए संगठन के अलावा पांच अन्य माध्यमों का सहारा लिया जा रहा है।

विज्ञापन


पार्टी सपा और बसपा की तरह विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशियों के नाम जल्द फाइनल कर उनको जनता के बीच भरपूर वक्त बिताने का मौका देना चाहती है। 

पार्टी सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस यूपी के 2017 के विधानसभा चुनाव को 2019 के लोकसभा चुनाव की सेमीफाइनल की तरह लड़ना चाहती है। पार्टी का मानना है कि विधानसभा चुनाव में सियासी जमीन जितनी मजबूत हो जाएगी, आगे उसका उतना फायदा तय है।
विज्ञापन


2019 में भाजपा से देश की सत्ता छीनने का लक्ष्य सामने रखे कांग्रेस विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रत्याशियों के चयन में  पार्टी संगठन के अलावा पांच अन्य माध्यम से सहयोग ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किस सीट पर कौन जीत दर्ज कर सकता है इसके लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी, जिला कमेटी और ब्लाक कमेटी, फ्रंटल संगठन, निजी कंपनी के सर्वे और प्रशांत किशोर की टीम की रिपोर्ट को आधार बनाया जा रहा है।

सभी की अलग अलग रिपोर्ट के मिलान के बाद जो नाम समान होगा, उसको हरी झंडी हाईकमान देगा। जिला संगठन से मांगे गए प्रत्याशियों के पैनल ज्यादातर जिलों से प्रदेश हाईकमान को भेज दिए गए हैं। चंद जिलों से पैनल जाने  शेष हैं।

बताया जा रहा है कि 8 जुलाई यानी ईद के बाद पांचों स्तर से मिली रिपोर्टों की स्क्रीनिंग शुरू हो जाएगी। शेष 103 सीटों के लिए नाम कुछ दिन बाद तय होंगे। इसमें देरी की वजह अन्य दल से गठबंधन की संभावनाओं को भी टटोलना भी माना जा रहा है।

ईद मिलन होगा मुलाकात का बहाना
पार्टी का खोया जनाधार हासिल करने व मुस्लिमों पर पकड़ बनाने के लिए राज्य प्रभारी गुलाम नबी आजाद  रोजा इफ्तार के साथ ईद मिलन के जरिये भी कोशिश करेंगे। तीन दिन पहले स्याना (बुलंदशहर) में रोजा इफ्तार कार्यक्रम  करने के बाद रविवार को लखनऊ में बड़ा रोजा इफ्तार किया। उसके बाद पार्टी की योजना 9 जुलाई से ईद मिलन कार्यक्रम आयोजित करने की है।


आजाद ने 9 जुलाई को मेरठ में और उसके बाद मुजफ्फरनगर व सहारनपुर में  ईद मिलन कार्यक्रम करना लगभग तय कर लिया है। उसके बाद अन्य प्रमुख जिलों में गुलाम नबी के ईद मिलन कार्यक्रम होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed