फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress will create election environment through Bharat Jodo Yatra, Rahul Gandhi fill the stronghold of Vasu

Rajasthan: भारत जोड़ो यात्रा के जरिए चुनावी माहौल तैयार करेगी कांग्रेस, वसुंधरा के गढ़ से राहुल भरेंगे हुंकार

Fri, 26 Aug 2022 10:00 AM IST
Rahul Sampal राहुल संपाल
Updated Fri, 26 Aug 2022 10:00 AM IST
सार

कांग्रेस नेताओं के मुताबिक, भारत जोड़ो यात्रा पूर्वी राजस्थान के जिलों से होकर गुजरेगी। अलवर, दौसा और कोटा में होगा यात्रा का पड़ाव होगा। राजस्थान में करीब 500 किलोमीटर की यात्रा होगी।

विज्ञापन
Congress will create election environment through Bharat Jodo Yatra, Rahul Gandhi fill the stronghold of Vasu
भारत जोड़ो यात्रा - फोटो : Social Media

विस्तार

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियां अपने अंतिम पड़ाव में है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सात सितंबर से कन्याकुमार से कश्मीर तक अपनी यात्रा की शुरुआत करेंगे। राहुल की यात्रा अगले साल होने वाले चुनावी राज्य राजस्थान से भी होकर गुजरेगी। इस दौरान कांग्रेस नेता करीब छह से ज्यादा जिलों को कवर करेंगे। यह यात्रा पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ से शुरू होकर कुल 6 जिलों से गुजरेगी। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले हो रही यात्रा में राहुल को प्रदेश की जमीनी हकीकत देखने का मौका मिलेगा। अक्टूबर नवंबर में यात्रा राजस्थान में पहुंचेगी।

विज्ञापन


हर दिन होगी सभा, चुनिंदा नेता रहेंगे मौजूद
अमर उजाला को मिली जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी की इस यात्रा में प्रदेश के चुनिंदा नेता ही पूरे समय उनके साथ मौजूद रहेंगे। इसमें राहुल गांधी के साथ सीएम अशोक गहलोत, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित अन्य नेता शामिल होंगे। प्रदेश के आपदा राहत मंत्री गोविंद मेघवाल को यात्रा के कॉर्डिनेशन की जिम्मेदारी दी गई है। इस यात्रा में स्थानीय लोगों से राहुल खुद बात करेंगे और कार्यकर्ताओं के मन की बात जानेंगे। यात्रा के रूट में आने वाले शहरों में हर दिन सभाएं और नुक्कड़ बैठक होंगी।
विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का कहना है कि, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा देश को एक करने की मुहिम है। राजस्थान के दक्षिणी और पूर्वी जिलों को कवर करते हुए यह यात्रा गुजरेगी। इस यात्रा में सभाएं भी होंगी। इससे प्रदेश में पार्टी को नया बूस्ट मिलेगा। यात्रा का डिटेल प्रोग्राम आना अभी बाकी है, कार्यकर्ताओं में इसे लेकर उत्साह है। इस यात्रा से पूरे देश में एक मैसेज जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के इन क्षेत्रों को कवर करेंगे राहुल
सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट वाले जिले कवर हो रहे हैं। यात्रा के दौरान होने वाली सभाओं में कांग्रेस के स्थानीय नेता ईआरसीपी का मुद्दा उठाएंगे। झालावाड़, कोटा, बूंदी, दौसा में सभाओं में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जाएगा। प्रदेश के जिस रूट से राहुल गांधी की यात्रा गुजरेगी। उसके कुछ हिस्से में पिछले विधानसभा चुनावों के दौरान राहुल गांधी ने रोड शो किया था। उन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में झालावाड़ से कोटा और धौलपुर के मनिया से दौसा के महुवा तक मेगा रोड शो किया था। इस बार रूट में झालावाड़, कोटा और दौसा आ रहे हैं। पूर्वी राजस्थान में पिछले चुनावों में कांग्रेस मजबूत हालत में थी, लेकिन पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के क्षेत्र झालावाड़ में पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली थी। वे कई बार सांसद रह चुकीं है। फिलहाल उनके बेटे दुष्यंत सिंह सांसद है।


चुनाव से पहले जमीनी हकीकत से रूबरू होंगे राहुल
कांग्रेस नेताओं के मुताबिक, पूर्वी राजस्थान के जिलों से होकर भारत यात्रा जोड़ो गुजरेगी। अलवर, दौसा और कोटा में होगा यात्रा का पड़ाव होगा। राजस्थान में करीब 500 किलोमीटर की यात्रा होगी। सवाई माधोपुर, दौसा और अलवर से होकर हरियाणा में प्रवेश कर जाएगी और उसके बाद दिल्ली, यूपी, अंबाला,पंजाब और जम्मू होते हुए श्रीनगर में जाकर संपन्न होगी। राजस्थान में नवंबर 2023 में विधानसभा चुनाव हैं। राहुल गांधी की इस यात्रा के जरिए कांग्रेस प्रदेश में सियासी माहौल तैयार करेंगी। वहीं राहुल समेत कांग्रेस नेताओं को भी यात्रा के बहाने जमीनी हकीकत जानने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed