फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress will answer NAMO app by launching Shakti App

साइकिल की सवारी कर मतदाताओं को लुभाएगी कांग्रेस, 'शक्ति' से देगी नमो ऐप को जवाब

Fri, 29 Mar 2019 10:11 PM IST
Gaurav Pandey डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Fri, 29 Mar 2019 10:11 PM IST
सार

  • 31 मार्च से शुरू होकर अगले दस दिन तक चलेगी साइकिल यात्रा
  • कांग्रेस नेता करेंगे दिल्ली की अलग-अलग विधानसभाओं में लोगों से संवाद
  • इस यात्रा में प्रतिदिन लगभग एक हजार साइकिलें भाग लेंगी
  • भाजपा के नमो ऐप की तर्ज पर शक्ति ऐप का इस्तेमाल करेगी कांग्रेस

विज्ञापन
Congress will answer NAMO app by launching Shakti App
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कांग्रेस पार्टी अपने कार्यकर्ताओं में लोकसभा चुनाव के लिए जोश भरने के लिए साइकिल यात्रा का आयोजन शुरू कर रही है। 31 मार्च से शुरू होकर अगले दस दिन तक चलने वाली इस यात्रा में कांग्रेस नेता सुबह साढ़े सात बजे से निकलेंगे और दिल्ली की अलग-अलग विधानसभाओं में घूमते हुए लोगों से संवाद स्थापित करेंगे। दोपहर और शाम में निश्चित जगह पर अलग-अलग समुदाय के लोगों के साथ भोजन का कार्यक्रम होगा। प्रतिदिन शाम साढ़े आठ बजे तक यात्रा का संचालन किया जाएगा।  

विज्ञापन


पार्टी से मिली जानकारी के मुताबिक इस यात्रा में प्रतिदिन लगभग एक हजार साइकिलें भाग लेंगी। इन पर कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों के पैंफलेट लेकर चलेंगे। पार्टी कार्यकर्ता जनता के बीच कांग्रेस की केंद्रीय टीम द्वारा बताई गई 72,000 रुपये की मदद की योजना के अलावा दिल्ली में शीला सरकार के किए गए काम की भी जानकारी देंगे। 
विज्ञापन


भाजपा प्रधानमंत्री के द्वारा शुरू किए गए नमो ऐप को हर मंच से प्रसारित करने की कोशिश करती है। इसके जरिए वह कार्यकर्ताओं से सीधे जुड़ने के साथ-साथ उन्हें विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी भी देती है। लगभग उसी तर्ज पर कांग्रेस भी अपने शक्ति ऐप का इस्तेमाल करने जा रही है। साइकिल यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता लोगों को पार्टी का शक्ति ऐप इस्तेमाल करने के लिए भी प्रेरित करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed