फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress welcomes Khel Ratna Award renaming and hopes that Narendra Modi stadium and Arun Jaitley stadium will also ne renamed after renowned sportspersons

कांग्रेस: खेल रत्न का नाम बदलने का किया स्वागत, कहा- नरेंद्र मोदी स्टेडियम का नाम भी बदला जाए

Fri, 06 Aug 2021 08:39 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 06 Aug 2021 08:39 PM IST
सार

टोक्यो ओलंपिक में पुरुष और महिला हॉकी टीम के सराहनीय प्रदर्शन के बाद केंद्र ने खेल रत्न पुरस्कार का नाम राजीव गांधी से बदलकर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के नाम पर करने का एलान किया। कांग्रेस पार्टी ने इस फैसले का स्वागत किया लेकिन साथ ही प्रधानमंत्री पर अदूरदर्शी राजनीति करने का और असली मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Congress welcomes Khel Ratna Award renaming and hopes that Narendra Modi stadium and Arun Jaitley stadium will also ne renamed after renowned sportspersons
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को देश के सर्वोच्च खेल सम्मान खेल रत्न अवार्ड का नाम बदलकर राजीव गांधी से महान हॉकी खिलाड़ी ध्यानचंद के नाम पर करने के फैसले का स्वागत किया। हालांकि, पार्टी ने आरोप लगाया कि खिलाड़ियों के नाम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अदूरदर्शी राजनीति कर रहे हैं। पार्टी ने यह उम्मीद भी जताई कि प्रधानमंत्री उन स्टेडियम का नाम भी मिल्खा सिंह, सचिन तेंदुलकर, कपिल देव और पीटी उषा जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के नाम पर करेंगे जो अभी उनके खुद के और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के नाम पर हैं। 

विज्ञापन


बता दें कि खेल रत्न पुरस्कार का नाम अभी तक पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर था। केंद्र सरकार ने टोक्यो ओलंपिक में पुरुष (कांस्य पदक विजेता) और महिला हॉकी टीमों के सराहनीय प्रदर्शन के बाद शुक्रवार को इसका नाम हॉकी के जादूगर के नाम से मशहूर तीन बार के ओलंपिक पदक विजेता मेजर ध्यानचंद के नाम पर करने का फैसला किया। इस फैसला का एलान करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि मुझे पूरे देश से कई लोगों की ओर से यह अनुरोध मिल रहा था कि यह अवार्ड मेजर ध्यानचंद के नाम पर होना चाहिए।
विज्ञापन


कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने प्रधानमंत्री पर अदूरदर्शी राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जिस वर्ष में ओलंपिक खेलों का आयोजन हो रहा हो खेल के बजट में 230 करोड़ रुपये की कटौती करने के बाद अब वह जनता का ध्यान किसानों, पेगासस और महंगाई जैसे असली मुद्दों से भटकाना चाहते हैं। उन्होंने कहा, 'खेल रत्न का नाम बदलने का हम स्वागत करते हैं लेकिन ध्यानचंद जैसे मशहूर खिलाड़ी का नाम लाने के लिए मोदी जी को अपने अदूरदर्शी राजनीतिक इरादों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए था।'
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरजेवाला ने कहा कि राजीव गांधी को किसी सम्मान के लिए नहीं जाना जाता है, बल्कि वह अपने बलिदान और विचारों के लिए, भारत के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के लिए और जिस तरीके से वह देश को 21वीं सदी में लाए, उसके लिए जाना जाता है। हमें पूरी उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अदूरदर्शी और संकीर्ण होने के बजाय हमारे महान खिलाड़ियों की सफलता का सही मायने में जश्न मनाएंगे। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि अब वह नरेंद्र मोदी स्टेडियम और अरुण जेटली स्टेडियम के नाम भी महान खिलाड़ियों के नाम पर बदलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed