{"_id":"58e531cc4f1c1b82575b49b9","slug":"congress-vice-president-rahul-gandhi-meets-cpi-m-general-secretary-sitaram-yechury","type":"story","status":"publish","title_hn":"विपक्षी एकता में जुटे राहुल, येचुरी से की मुलाकात","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
विपक्षी एकता में जुटे राहुल, येचुरी से की मुलाकात
शशिधर पाठक/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 06 Apr 2017 07:16 AM IST
विज्ञापन
यूपी के चुनाव नतीजों से सबक लेते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी नई तैयारी में जुट गए हैं। इसी क्रम में आज उन्होंने माकपा महासचिव सीताराम येचुरी से भेंट की। संसद भवन स्थित कांग्रेस पार्टी के दफ्तर में दोनों नेताओं के बीच में करीब 45 मिनट तक चर्चा हुई। समझा जा रहा है कि इस दौरान दोनों नेताओं ने सदन में विपक्ष की एकजुटता तथा राजनीति में भावी चुनौतियों से निबटने के लिए समान विचारधारा के दलों के साथ आने पर मंथन किया है।
विज्ञापन
सूत्र बताते हैं कि माकपा महासचिव की कांग्रेस उपाध्यक्ष से मुलाकात राहुल गांधी की पहल पर हुई है। राहुल ने ही सीताराम येचुरी से मिलने का आग्रह किया था। हालांकि दोनों नेताओं के बीच में हुई चर्चा के बारे में कोई अधिकारिक सूचना नहीं मिल सकी है। इस बारे में माकपा महासचिव सीताराम येचुरी का केवल इतना भर कहा कि वह केवल राहुल गांधी के साथ एक कप चाय पीने के लिए गए थे। वहीं सूत्र कुछ और चुगली कर रहे हैं।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने माकपा महासचिव के साथ राजनीतिक गठजोड़ की संभावनाओं पर चर्चा की है। ताकि समय रहते भाजपा के खिलाफ समान विचारधारा वाले दलों का मोर्चा या महागठबंधन की रुपरेखा तैयार की जा सके। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने यह कवायद आगामी आम चुनाव तथा राज्यों के विधानसभा चुनावों को केन्द्र में रखकर शुरू की है।
विज्ञापन
इससे पहले राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव और बिहार के मुख्यमंत्री तथा जद(यू) अध्यक्ष नीतिश कुमार भी एक धर्म निरपेक्ष गठजोड़ बनाने की वकालत कर चुके हैं। लालू यादव ने तो यहां तक कहा है कि यदि सभी धर्म निरपेक्ष दल एक जुट नहीं हुए तो राजनीति की भावी चुनौती से पार पाना कठिन है।
गौरतलब है कि हाल में संपन्न हुए पांच राज्यों के चुनाव ने कांग्रेस पार्टी और विपक्षी दलों के माथे पर बल ला दिया है। खासकर यूपी के चुनाव नतीजे में भाजपा को मिली अपार सफलता ने। भाजपा और सहयोगी दलों ने 325 सीटों का प्रचंड बहुमत पाने में सफलता पाई है। राजनीतिक समीक्षकों का मानना है कि भाजपा राज्य में चुनाव के दौरान ध्रुवीकरण कराने में सफल रही है।