फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress vice president Rahul gandhi attack Pm modi

'मोदी ने अपने 15 दोस्तों में बांटे एक लाख करोड़'

Sun, 02 Oct 2016 03:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा Updated Sun, 02 Oct 2016 03:54 AM IST
विज्ञापन
Congress vice president Rahul gandhi attack Pm modi
राहुल गांधी

कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने अपने 15 उद्योगपति दोस्तों में एक लाख दस हजार करोड़ रुपया बांट दिया है। यदि इस पैसे से किसानों का ब्याज माफ करते या फिर सीमा पर लड़ने वाले जवानों की मदद की जाती तो देश का भला होता। उन्होंने कहा कि ढाई साल में मोदी सरकार एक भी वादा पूरा नहीं कर पाई है।

विज्ञापन


किसान यात्रा लेकर मथुरा पहुंचे राहुल गांधी ने शनिवार सुबह 10:30 बजे अपने रोड शो की शुरुआत मसानी चौक पर स्थित महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण और भगवान द्वारिकाधीश के दर्शन कर की। यहां से होलीगेट पर पहुंचे और सभा को संबोधित किया।
विज्ञापन


अपने संबोधन की शुरुआत में लोगों से सीधा संवाद करते हुए पूछा कि  बताइए ढाई साल हो गए मोदी सरकार को, क्या किसी के खाते में 15 लाख रुपये आए? बेरोजगारी दूर हुई? अच्छे दिन आए? पेट्रोल-डीजल के दाम कम हुए? इसके बाद बोले ‘मैं प्रधानमंत्री को डायरेक्शन दे रहा हूं कि यदि वह मेरे अनुसार काम करेंगे तो देश का भला हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'मनरेगा से रोजगार दें, किसानों का कर्ज माफ करें'

Congress vice president Rahul gandhi attack Pm modi
राहुल गांधी - फोटो : amar ujala

मनरेगा से रोजगार दें, किसानों का कर्ज माफ करें,’। उन्होंने कहा जब हमारी सरकार थी तब किसानों का 70 हजार करोड़ रुपया माफ किया था। गांव की जेब में पैसा पहुंचा था। छोटे दुकानदारों की तरक्की हुई, लेकिन यहां तो मोदी ने एक लाख दस हजार करोड़ रुपया अपने 15 दोस्तों में ही बांट दिया। जबकि कर्ज में डूबा किसान सुइसाइड कर रहा है।

सीमा पर लड़ रहे जवान परेशान हैं। सेना को 7वें पे कमीशन में जो पैसा दिया गया है उसे सेना के चीफ लेने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पैसा कम है। सैनिकों का पैसा बढ़ाया जाना चाहिए था। ऐसा नहीं है कि सरकार के पास पैसा न हो। आज भी 10 लाख करोड़ रुपया पड़ा हुआ है।

यदि सरकार चाहे तो गरीबी दूर कर सकती है, लेकिन नीयत ही नहीं है। इस दौरान किसान रथ पर कांग्रेस के विधायक प्रदीप माथुर, जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिसौदिया और शहर अध्यक्ष आबिद हुसैन मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed