फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress top brass reviews rejig of party unit, upcoming local body polls in Gujarat

Congress: गुजरात कांग्रेस के नेताओं के साथ खरगे की बैठक, आगामी स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारियों पर चर्चा

Thu, 19 Feb 2026 11:57 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 19 Feb 2026 11:57 PM IST
सार

Congress: कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने दिल्ली में गुजरात के नेताओं के साथ बैठक कर राज्य इकाई के पुनर्गठन और आगामी स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में 'संगठन सृजन अभियान' के बाद जिला, ब्लॉक और तालुका स्तर पर संगठन विस्तार और जमीनी स्तर पर नेताओं को सशक्त बनाने पर चर्चा हुई। पढ़ें रिपोर्ट

विज्ञापन
Congress top brass reviews rejig of party unit, upcoming local body polls in Gujarat
मल्लिकार्जुन खरगे, अध्यक्ष, कांग्रेस - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने गुरुवार को गुजरात के पार्टी नेताओं के साथ दिल्ली में बैठक की। यह बैठक पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर हुई। बैठक में पार्टी के नेता राहुल गांधी भी मौजूद थे। बैठक में कांग्रेस की गुजरात इकाई के पुनर्गठन की समीक्षा की गई।    
विज्ञापन


इस समीक्षा बैठक में गुजरात में होने वाले आगामी स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। बैठक में एआईसीसी के महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने गुजरात में कांग्रेस इकाई के विस्तार की समीक्षा की और कहा कि स्थानीय नेताओं को जनता से जुड़े मुद्दों को उठाने की योजना बनानी चाहिए।
विज्ञापन


गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावड़ा ने कहा कि 'संगठन सृजन अभियान' के बाद राज्य में जिला कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। इसके बाद ब्लॉक और तालुका स्तर पर पार्टी संगठन के विस्तार की समीक्षा शीर्ष नेताओं ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुजरात वह पहला राज्य था, जहां 'संगठन सृजन अभियान' शुरू किया गया। इस अभियान के तहत जमीनी स्तर के पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत करने के बाद जिला कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति की गई। इसका मकसद जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करना और जिला कांग्रेस समिति के अध्यक्षों को सशक्त बनाना शामिल है।


ये भी पढ़ें: कृषि मंत्रालय में नया नियम: समारोह की शुरुआत पौधारोपण से,क्यों शिवराज ने कहा स्वागत में नहीं लूंगा फूल माला?

चावड़ा ने कहा कि गुजरात में 'जन आक्रोश यात्रा' के माध्यम से किसानों, युवाओं को रोजगार और अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति (एससी-एसटी) तथा अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से जुड़े मुद्दों को उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समीक्षा बैठक में जनता की आवाज को आगे बढ़ाने के पार्टी के संकल्प पर भी चर्चा और समीक्षा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed