फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress to lodge police complaints against KCR for comment on changing Constitution

संविधान बदलने का मुद्दा: केसीआर पर एफआईआर कराएगी तेलंगाना कांग्रेस, प्रदेश अध्यक्ष रेड्डी का एलान

Sat, 05 Feb 2022 10:30 AM IST
सुरेंद्र जोशी एएनआई, हैदराबाद
एएनआई, हैदराबाद Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 05 Feb 2022 10:30 AM IST
सार

तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद रेवनाथ रेड्डी ने एएनआई से चर्चा में कहा कि मुख्यमंत्री राव का संविधान बदलने का प्रस्ताव भारतीय जनता पार्टी के विचार का विस्तार है। 

विज्ञापन
Congress to lodge police complaints against KCR for comment on changing Constitution
तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रेवनाथ रेड्डी - फोटो : ANI

विस्तार

तेलंगाना के सीएम के. चंद्रशेखर राव द्वारा किए गए देश का संविधान बदलने के आह्वान का मुद्दा तूल पकड़ रहा है। अब तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (TPCC) ने इसके खिलाफ राज्यभर में आंदोलन छेड़ने और पार्टी संगठनों द्वारा राज्य के सभी थानों में केसीआर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का एलान किया है। 

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद ए. रेवनाथ रेड्डी ने एएनआई से चर्चा में आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री राव का संविधान बदलने का प्रस्ताव भारतीय जनता पार्टी के विचार का विस्तार है। रेड्डी ने कहा कि वर्ष 2000 में भाजपा ने संविधान फिर से लिखने के लिए वेंकटचला कमेटी बनाई थी। अब केसीआर भाजपा या मोदी के प्रभाव में संविधान बदलने का बयान दे रहे हैं।
विज्ञापन


गीता, बाइबल व कुरान जैसा है संविधान
रेड्डी ने कहा कि भारत का संविधान बाइबल, भगवद गीता और कुरान जैसा है।  रेड्डी ने कहा कि सीएम चंद्रशेखर राव ने हैदराबाद में गणतंत्र दिवस समारोह के बाद संविधान बदलने की बात कही थी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सीएम केसीआर व पीएम नरेंद्र मोदी उन देशों से प्रभावित हैं, जहां संविधान बदलकर लोकतंत्र को तानाशाही में तब्दील किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन में जिनपिंग ने तो रूस में पुतिन ने किए बदलाव
सांसद रेड्डी ने कहा कि चीन में शी जिनपिंग ने संविधान में बदलाव कर खुद को स्थाई राष्ट्रपति घोषित कर दिया है। इस तरह वहां तानाशाही स्थापित हो गई है। इसी तरह रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने संविधान बदलकर 2036 तक राष्ट्रपति बने रहने का प्रबंध कर लिया है। वहीं उत्तर कोरिया में किम जोंग उन ने एक पार्टी, एक चुनाव के साथ फर्जी चुनाव कराकर हमेशा सत्ता में बने रहने का इंतजाम कर लिया। 


कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि मोदी और केसीआर चीन, रूस व उत्तर कोरिया का मॉडल भारत में   संविधान बदलकर प्रतिस्थापित करना चाहते हैं,  ताकि तानाशाही लागू कर सकें। उन्होंने यह भी कहा कि मोदी व केसीआर डॉ. आंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान के खिलाफ हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed