{"_id":"5d86b5e58ebc3e0168431a1f","slug":"congress-to-get-new-headquarters-on-its-foundation-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल में कांग्रेस का नया ठिकाना होगा 9ए कोटला रोड","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नए साल में कांग्रेस का नया ठिकाना होगा 9ए कोटला रोड
Sun, 22 Sep 2019 05:14 AM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संदीप भट्ट
Updated Sun, 22 Sep 2019 05:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल में कांग्रेस का नया ठिकाना 9ए कोटला रोड होगा। कहने को कांग्रेस का नया मुख्यालय पंडित दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर है लेकिन पार्टी ने नए भवन का मुख्य प्रवेश द्वार कोटला रोड की ओर रखा है।
विज्ञापन
28 दिसंबर को कांग्रेस की अपने स्थापना दिवस पर नए भवन में प्रवेश की तैयारी है। शहरी विकास मंत्रालय की ओर से अक्तूबर तक 24 अकबर रोड को खाली करने की समय सीमा है। कांग्रेस को मुख्यालय खाली करने के लिए तय समय दो बार समय बढ़ाया जा चुका है।
विज्ञापन
भाजपा की तरह कांग्रेस को भी नए मुख्यालय के निर्माण के लिए लुटियन दिल्ली से बाहर पंडित दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर प्लाट दिया गया था। भाजपा अशोक रोड से निकलकर अपने मुख्यालय में पहुंच गई है। जबकि कांग्रेस ने 24 अकबर रोड छोडने के लिए कुछ और समय मांगा था। कांग्रेस को भी 2018 तक नए भवन में शिफ्ट कर जाना था।
विज्ञापन
जनसंघ नेता पंडित दीन दयाल उपाध्याय के नाम सड़क पर मुख्यालय बनाकर शायद कांग्रेस उनके नाम से खुद को जोडने में परहेज करना चाहती थी इसीलिए नए भवन का मुख्य द्वार पीछे की रोड पर रखा और अपना पता 9ए कोटला रोड बनाया है।
हालांकि कांग्रेस का इसके पीछे तर्क है कि दीनदयाल मार्ग पहले से ही व्यस्त रहता है ऐसे में मुख्यद्वार के बाहर वाहनों की कतार और सुरक्षा की दृष्टि से भवन में प्रवेश पीछे से रखा गया है ताकि लोगों को जाम का सामना न करना पड़े। पार्टी का कहना है कि दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यालय पंडित दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर ही है।
करीब 43 सालों से कांग्रेस की पहचान 24 अकबर रोड से जुड़ी है। नए मुख्यालय का नाम इंदिरा गांधी भवन होगा। नए भवन का ढांचा बनकर तैयार है और फिनशिंग का काम शेष है। कांग्रेस का नया भवन छह मंजिला होगा जिसमें एक ऑडिटोरियम भी बनाया गया है जहां कार्यक्रम आदि होंगे। कांग्रेस के नए मुख्यालय में भी विभाग, फ्रंटल आर्गेनाइजेशन भी शिफ्ट होंगे।