Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress targets Kerala govt over Ayyappa Sangamam audit, alleges ‘gold theft’ continuation

Kerala Politics: अयप्पा संगमम ऑडिट को लेकर केरल सरकार पर बरसी कांग्रेस, कहा- सबरीमाला में 'सोने की चोरी' जारी

Sat, 14 Feb 2026 07:04 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 14 Feb 2026 07:04 PM IST
सार

अय्यप्पा संगमम का मामला अब केरल में बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन गया है और जांच की मांग तेज हो रही है। केरल हाईकोर्ट ने कहा है कि ऑडिट रिपोर्ट में कई गंभीर विसंगतियां हैं और इस पर विस्तृत स्पष्टीकरण जरूरी है।

विज्ञापन
Congress targets Kerala govt over Ayyappa Sangamam audit, alleges ‘gold theft’ continuation
केरल कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक करते हुए खरगे-राहुल - फोटो : ANI

विस्तार

केरल में हाल ही में हुए ग्लोबल अय्यप्पा संगमम के ऑडिट रिपोर्ट को लेकर सियासी विवाद तेज हो गया है। विपक्षी कांग्रेस ने राज्य की वामपंथी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि यह मामला सबरीमाला में हुए कथित सोना चोरी प्रकरण की ही कड़ी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - मालेगांव में क्यों एक तस्वीर पर उठा विवाद?: 'कानून-व्यवस्था को होगा खतरा...', भाजपा की महानगरपालिका को चेतावनी
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
ग्लोबल अय्यप्पा संगमम का आयोजन पिछले साल पंबा में किया गया था। यह कार्यक्रम त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड (टीडीबी) की प्लेटिनम जुबली समारोह के तहत हुआ था, जो सबरीमाला श्री अय्यप्पा मंदिर का प्रबंधन करता है। हाल ही में केरल हाईकोर्ट ने इस कार्यक्रम की ऑडिट रिपोर्ट में कई गड़बड़ियों और गंभीर असंगतियों की बात कही और टीडीबी तथा राज्य ऑडिट विभाग से स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने क्या लगाया आरोप?
विपक्ष के नेता वीडी सतीशन और अन्य कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम के लिए अलग खाते रखने के हाईकोर्ट के निर्देश के बावजूद करोड़ों रुपये की गड़बड़ी हुई। यह अनियमितताएं सबरीमाला के कथित सोना चोरी मामले जैसी ही हैं। इस कार्यक्रम में भारी खर्च दिखाया गया, जबकि वास्तविक भागीदारी कम थी। सरकार और देवस्वोम बोर्ड दोनों इस कथित घोटाले के लिए जिम्मेदार हैं।


सतीशन ने दावा किया कि नाश्ता 4000 लोगों, दोपहर का भोजन 5000 और रात का खाना 3000 लोगों को देने का हिसाब दिखाया गया, जबकि इतने लोग कार्यक्रम में आए ही नहीं। मुख्यमंत्री की तस्वीर वाले फ्लेक्स बोर्ड लगाकर कार्यक्रम का राजनीतिक प्रचार किया गया। स्पॉन्सरशिप से करोड़ों रुपये जुटाए गए, लेकिन उनका पूरा हिसाब नहीं दिया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि भगवान अय्यप्पा के नाम पर ऐसी कथित धोखाधड़ी क्यों की गई और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें - मुंबई में मेट्रो लाइन पर हादसा: कंक्रीट स्लैब गिरने से एक की मौत, कई घायल; सीएम का आश्वासन- नहीं बचेंगे दोषी

विपक्ष के आरोपों पर सरकार का जवाब
वहीं इस मामले में देवस्वोम मंत्री वीएन वासवन ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कार्यक्रम के लिए दिया गया तीन करोड़ रुपये का एडवांस पूरी तरह वापस मिल चुका है। विधानसभा में उन्होंने कोई गलत आंकड़ा पेश नहीं किया। कांग्रेस नेताओं को जनता से माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed