फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Why did a photo spark controversy in Malegaon BJP warns the municipal corporation

मालेगांव में क्यों एक तस्वीर पर उठा विवाद?: 'कानून-व्यवस्था को होगा खतरा...', भाजपा की महानगरपालिका को चेतावनी

Sat, 14 Feb 2026 07:01 PM IST
संध्या न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Sat, 14 Feb 2026 07:01 PM IST
सार

मालेगांव महानगरपालिका के मेयर कार्यालय में टीपू सुल्तान की तस्वीर को लेकर विवाद बढ़ गया है। आचार्य तुषार भोसले ने 24 घंटे में तस्वीर हटाने की चेतावनी दी है, अन्यथा आंदोलन की बात कही। उन्होंने इसे विवादास्पद बताते हुए सामाजिक सौहार्द पर असर की आशंका जताई। नगर पालिका की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

विज्ञापन
Why did a photo spark controversy in Malegaon BJP warns the municipal corporation
मालेगांव महानगरपालिका के मेयर कार्यालय में टीपू सुल्तान की तस्वीर - फोटो : IANS

विस्तार

मालेगांव महानगरपालिका के मेयर कार्यालय में टीपू सुल्तान की तस्वीर लगाए जाने को लेकर विवाद गहरा गया है। भारतीय जनता पार्टी की आध्यात्मिक समन्वय आघाड़ी के प्रमुख आचार्य तुषार भोसले ने नगर पालिका प्रशासन को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर 24 घंटे के भीतर टीपू सुल्तान की तस्वीर नहीं हटाई गई, तो हिंदू समाज के साथ मिलकर वे खुद इसे हटाने के लिए आंदोलन शुरू करेंगे।

विज्ञापन

आचार्य भोसले ने बताया कि महानगरपालिका एक सार्वजनिक प्रशासनिक संस्था है। यहां ऐसे व्यक्तियों के चित्र लगने चाहिए जो पूरे समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हों। उन्होंने टीपू सुल्तान के इतिहास को विवादास्पद बताते हुए कहा कि उनके नाम और चित्र से समाज के एक बड़े वर्ग में गहरा असंतोष है। यह तस्वीर सामाजिक सौहार्द को प्रभावित कर सकती है और कानून-व्यवस्था के लिए खतरा पैदा कर सकती है।

विज्ञापन

उन्होंने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। यदि फोटो नहीं हटाया गया तो भाजपा आध्यात्मिक आघाड़ी के कार्यकर्ता और हिंदू समाज के लोग लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन करेंगे। आचार्य भोसले ने जोर देकर कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर ऐसे चित्र नहीं होने चाहिए जो किसी समुदाय की भावनाओं को आहत करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि टीपू सुल्तान को कुछ लोग योद्धा मानते हैं, जबकि कुछ उनके कुछ फैसलों से असहमत हैं। आचार्य भोसले की चेतावनी के बाद महानगरपालिका प्रशासन पर दबाव बढ़ गया है। फिलहाल नगर पालिका की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed