फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress targeted PM said You have two options expel Godse from the party or do not bow down to Gandhi statue

कांग्रेस का PM मोदी पर हमला: या तो पार्टी से गोडसे भक्तों को निकालें या फिर गांधी प्रतिमा के आगे न झुकाएं सिर

Sat, 10 Jun 2023 11:30 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 10 Jun 2023 11:30 PM IST
सार

शनिवार को ट्वीट करते हुए कांग्रेस ने कहा कि पीएम मोदी जी आप या तो गोडसे के भक्तों को पार्टी से निकाल दीजिए या फिर गांधी जी की प्रतिमा के आगे सिर न झुकाया करें। गांधी के इस देश में गोडसे के लिए कोई जगह नहीं होगी। अब आपको यह निर्णय लेना होगा।

विज्ञापन
Congress targeted PM said You have two options expel Godse from the party or do not bow down to Gandhi statue
Congress Leader Jairam Ramesh - फोटो : PTI (File Photo)

विस्तार

कांग्रेस ने एक बार फिर नाथूराम गोडसे को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने कहा कि भाजपा या तो महात्मा गांधी की हत्या करने वाले के भक्तों को पार्टी से बाहर निकालें या फिर गांधी जी की प्रतिमा के आगे शीश झुकाना बंद कर दे। एक दिन पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को सपूत (देश का बेटा) कहा था। इसके अलावा कुछ दिनों पहले उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उन्हें देशभक्त की उपाधि दी थी। इन्हीं बयानों पर कांग्रेस ने पीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके मंत्री गोडसे का महिमामंडन कर रहे हैं, इस पर पीएम मोदी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे। 

विज्ञापन

महात्मा गांधी ने हमेशा अहिंसा, सत्य का प्रतिनिधित्व किया 
शनिवार को ट्वीट करते हुए कांग्रेस ने कहा कि पीएम मोदी जी आप या तो गोडसे के भक्तों को पार्टी से निकाल दीजिए या फिर गांधी जी की प्रतिमा के आगे सिर न झुकाया करें। गांधी के इस देश में गोडसे के लिए कोई जगह नहीं होगी। अब आपको यह निर्णय लेना होगा। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की एक फोटो साझा की, जिसमें पीएम महात्मा गांधी की प्रतिमा पर सिर झुका रहे हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि महात्मा गांधी ने हमेशा अहिंसा, सत्य और प्रेम का प्रतिनिधित्व किया है। जबकि, गोडसे ने हिंसा, नफरत और झूठ का प्रतिनिधित्व किया है। अब सवाल यह है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह हो या फिर पूर्व मुख्यमंत्री रावत या अन्य कोई नेता वह हमेशा गोडसे का महिमामंडन क्यों करता है। और पीएम मोदी इसपर कुछ कहते क्यों नहीं है।

विज्ञापन

गोडसे को मानना शान और गर्व का प्रतीक 
भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रपिता हैं। उनकी हत्या करने वाले आरोपी के लिए जश्न मनाना एक देश विरोधी काम है। अगर आप भाजपा में हैं तो गोडसे को मानना शान और गर्व का प्रतीक है। गिरीराज सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री रावत के बयान पार्टी की विचारधारा को दर्शा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed