फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress suspends MLA Rahul Mamkootathil from primary parliamentary party membership

Kerala: विधायक राहुल ममकूटाथिल कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित; मलयालम अभिनेत्री ने लगाए थे गंभीर आरोप

Mon, 25 Aug 2025 11:35 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 25 Aug 2025 11:35 AM IST
सार

केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के प्रमुख सनी जोसेफ ने बताया कि कांग्रेस नेता और पलक्कड़ के विधायक राहुल ममकूटाथिल को सोमवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया। हालांकि, केपीसीसी प्रमुख ने ममकूटाथिल के विधायक पद से इस्तीफे की राजनीतिक विरोधियों की मांग को खारिज कर दिया।

विज्ञापन
Congress suspends MLA Rahul Mamkootathil from primary parliamentary party membership
Rahul Mamkootathil - फोटो : ANI

विस्तार

लेखिका हनी भास्करन और मॉडल रिनी एन जॉर्ज की ओर से लगाए गए अश्लील आचरण के आरोपों के बाद कांग्रेस पार्टी ने पलक्कड़ के विधायक राहुल ममकूटाथिल को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। हालांकि, वह विधायक के रूप में कार्य करते रहेंगे। बढ़ते विरोध, कार्रवाई और इस्तीफे की मांग के बीच यह निलंबन किया गया है। ममकूटाथिल ने पहले ही युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

विज्ञापन


इस्तीफे की मांग और विरोध प्रदर्शन
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) गंभीर के आरोपों को लेकर पलक्कड़ के विधायक राहुल ममकूटाथिल के इस्तीफे की मांग और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। रविवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की युवा शाखा, डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीवाईएफआई) ने केरल के पलक्कड़ में एक विरोध मार्च निकाला था और राहुल ममकूटाथिल के विधायक पद से इस्तीफे की मांग की थी।
विज्ञापन


पूरा मामला समझिए
ममकूटाथिल ने हाल ही में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था, जब मलयालम अभिनेत्री रिनी एन जॉर्ज ने एक प्रसिद्ध राजनीतिक दल के युवा नेता पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था। उसके बाद भाजपा और माकपा की युवा शाखा डीवाईएफआई ने विरोध प्रदर्शन किया था। नेता पार्टी की आंतरिक जांच का भी सामना कर रहे थे। इसके बाद कई महिलाओं और एक ट्रांसजेंडर व्यक्ति ने उन पर इसी तरह के आरोप लगाए और राजनीतिक विरोधी विधायक पद से उनके इस्तीफे के लिए दबाव बढ़ा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ममकूटाथिल के खिलाफ कई आरोप
शुक्रवार को केरल के कोझिकोड निगम क्षेत्र से भाजपा परिषद दल की नेता नव्या हरिदास ने आरोप लगाया था कि ममकूटाथिल के खिलाफ कई और आरोप लगाए गए हैं। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया था कि कई महिलाओं और यहां तक कि ट्रांसजेंडर लोगों ने भी पलक्कड़ विधायक के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायतें दर्ज कराई हैं।

'आरोप सबूतों, चैट हिस्ट्री, वॉयस मैसेज वगैरह के साथ'
हरिदास ने एएनआई को बताया, 'पलक्कड़ के मौजूदा विधायक राहुल ममकूटाथिल के खिलाफ कई आरोप हैं। यह किसी एक महिला की शिकायत नहीं है। कई महिलाएं उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत कर रही हैं। और भी चौंकाने वाली बातें तब सामने आती हैं, जब उस सूची में ट्रांसजेंडर व्यक्ति भी शामिल हो जाते हैं। इसलिए राहुल के खिलाफ ये निराधार आरोप नहीं हैं। ये सभी आरोप सबूतों, चैट हिस्ट्री, वॉयस मैसेज वगैरह के साथ आ रहे हैं।'


'आरोप गंभीर पाए गए तो कोई नरमी नहीं बरती जाएगी'
इससे पहले गुरुवार को केरल के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता वीडी सतीसन ने पलक्कड़ विधायक पर लगे आरोपों पर टिप्पणी की थी और कांग्रेस पार्टी की ओर से गहन जांच का आश्वासन दिया था। उन्होंने इस बात पर जोर दिया था कि अगर आरोप गंभीर पाए गए तो कोई नरमी नहीं बरती जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed