{"_id":"6311be0969d5815b3f097f34","slug":"congress-supporters-attempted-to-block-the-route-of-nirmala-sitharaman-in-kamareddy-telangana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Telangana: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का रोका रास्ता, सड़क पर उतरे भाजपाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Telangana: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का रोका रास्ता, सड़क पर उतरे भाजपाई
Fri, 02 Sep 2022 01:57 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Fri, 02 Sep 2022 01:57 PM IST
सार
कामारेड्डी में कांग्रेस कार्यकर्ता उनके काफिले के सामने आ गए और रास्ता बाधित करने का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए कार्यकर्ताओं को अलग किया, जिसके बाद सीतारमण के काफिले को रवाना किया गया।
विज्ञापन
वित्त मंत्री का रास्ता रोकते कांग्रेसी
- फोटो : ANI
विस्तार
तेलंगाना में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मना सीतामरण को कांग्रेस के विरोध का सामना करना पड़ा। यहां के कामारेड्डी में कांग्रेस कार्यकर्ता उनके काफिले के सामने आ गए और रास्ता बाधित करने का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए कार्यकर्ताओं को अलग किया, जिसके बाद सीतारमण के काफिले को रवाना किया गया।
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं के इस विरोध प्रदर्शन के बाद भाजपा समर्थक भी सड़क पर उतर आए हैं। उन्होंने वित्त मंत्री के समर्थन में नारेबाजी की। वहीं, पुलिस ने इस मामले में कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
#WATCH | Congress supporters attempted to block the route of convoy of Union Finance Minister Nirmala Sitharaman in Kamareddy, Telangana today; they were detained. Later, BJP supporters hit the streets in support of the Minister&raised slogans. Police intervened&cleared the route pic.twitter.com/c3Yy6EveYn
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 2, 2022
तेलंगाना में जिलाधिकारी की खिंचाई की
केंद्रीय वित्त मंत्री ने कामारेड्डी के जिलाधिकारी जितेश पाटिल की जमकर खिंचाई की। दरअल, वे इस बात का जवाब नहीं दे पाए थे कि उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से लोगों को मुहैया कराए जाने वाले चावल में केंद्र और राज्य का हिस्सा कितना है? सीतारमण ने जिलाधिकारी से यह भी पूछा कि बिरकुर में उचित मूल्य की दुकान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर क्यों गायब है? उन्होंने जिलाधिकारी से पूछा कि जो चावल खुले बाजार में 35 रुपये में बिक रहा है। वह यहां एक रुपये में लोगों को बांटा जा रहा है। इसमें राज्य सरकार का कितना हिस्सा है?