{"_id":"57e7d6384f1c1bf60a573d0c","slug":"congress-spokesperson-manish-tiwari-raised-question-by-pm-modi-speech-on-uri-attack","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने कसा तंज, अगला चुनाव पाकिस्तान से लड़ेंगे पीएम मोदी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कांग्रेस ने कसा तंज, अगला चुनाव पाकिस्तान से लड़ेंगे पीएम मोदी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 25 Sep 2016 07:45 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उड़ी हमले पर कोझिकोड में दिए गए भाषण पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। कांग्रेस का कहना है कि पीएम मोदी के पास पाकिस्तान को लेकर कोई ठोस रणनीति नहीं है। कांग्रेस ने मोदी सरकार को अब तक की सबसे कमजोर सरकार बताया है।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने रविवार को मीडिया से मुखातिब होते हुए पीएम मोदी के उड़ी हमलले के बाद दिए भाषण पर तंज कसा। तिवारी ने कहा कि मोदी पाकिस्तान को मुहतोड़ जवाब देने के बजाय पाकिस्तान के लोगों को सलाह दे रहें हैं। उन्होंने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि लगता है प्रधानमंत्री मोदी अगला चुनाव पाकिस्तान से लड़ेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार पाकिस्तान को लेकर लगातार गलतियां कर रही है और विपक्ष के नाते यह उनकी जिम्मेदारी बनती है कि सरकार की गलतियों को जनता के सामने लाएं। वहीं उन्होंने एनडीए को अब तक की सबसे कमजोर सरकार बताया। तिवारी ने कहा कि सरकार के पास पाकिस्तान को लेकर एक स्पष्ट नीति होनी चाहिए जिसमें यू-टर्न की कोई गुंजाइश न रहे।
विज्ञापन
Instead of giving befitting reply to Pak, PM started advising Pak ppl. Seems he's going to contest next elections in Pak: Manish Tiwari,Cong pic.twitter.com/hGfKcDPB9p
— ANI (@ANI_news) September 25, 2016
Trending Videos
उड़ी हमले के बाद अपने भाषण में क्या बोले थे पीएम मोदी
पीएम मोदी ने बीते शनिवार को केरल के कोझिकोड में उ़डी हमले को लेकर भाषण दिया। मोदी ने कहा 'मैं सीधे-सीधे पाकिस्तान की आवाम से बात करना चाहता हूं जहां के नेता आतंकियों के लिए भाषण पढ़ते हैं 1947 से पहले आप पाकिस्तानियों के पूर्वज भी इसी धरती को पूजते थेपाकिस्तान की आवाम अपने नेताओं से पूछे कि आपके पास पीओके है,पूर्वी पाकिस्तान जो बांग्लादेश है को नहीं संभाल सके कश्मीर के पीछे पड़े है।'
पाक जनता कारण पूछे क्यों भारत सॉफ्टवेयर एक्सपोर्ट कर रहा है और आप आतंकी लड़ाई लड़नी है तो गरीबी से लड़ते हैं आप अपने देश की खत्म करो, हम अपने देश की देखते हैं कौन जीतता है ये लड़ाई बेरोजगारी, अशिक्षा से लड़ते हैं देखते हैं देखते हैं कौन जीतता है
A day will come when people of Pakistan will go against its own Govt to fight terrorism: PM Narendra Modi pic.twitter.com/02n2f7Arsa
— ANI (@ANI_news) September 24, 2016
पाक जनता कारण पूछे क्यों भारत सॉफ्टवेयर एक्सपोर्ट कर रहा है और आप आतंकी लड़ाई लड़नी है तो गरीबी से लड़ते हैं आप अपने देश की खत्म करो, हम अपने देश की देखते हैं कौन जीतता है ये लड़ाई बेरोजगारी, अशिक्षा से लड़ते हैं देखते हैं देखते हैं कौन जीतता है