फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Social media department passed the resolution and demanded Rahul Gandhi to become the president of the party as soon as possible

कांग्रेस : सोशल मीडिया डिपार्टमेंट ने प्रस्ताव पारित कर जल्द से जल्द राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने की मांग की 

Sun, 19 Sep 2021 12:55 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Sun, 19 Sep 2021 12:55 AM IST
सार

कांग्रेस के सोशल मीडिया डिपार्टमेंट के अध्यक्ष रोहन गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में कहा गया कि राहुल गांधी के नेतृत्व से देश भर के कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। इसलिए हम सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित करते हैं कि राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी जल्द से जल्द संभालनी चाहिए।

विज्ञापन
Congress Social media department passed the resolution and demanded Rahul Gandhi to become the president of the party as soon as possible
राहुल गांधी - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस के सोशल मीडिया डिपार्टमेंट ने शनिवार को राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने की मांग को लेकर एक प्रस्ताव पारित किया है। जिसमें जल्द से जल्द कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में राहुल गांंधी को पार्टी का अध्यक्ष घोषित करने के लिए कहा गया है। उसी के बाद राहुल के नेतृत्व से पार्टी कैडर में नई ऊर्जा का संचार होगा।

विज्ञापन


कांग्रेस के सोशल मीडिया डिपार्टमेंट की एक्जीक्यूटीव मीटिंग 'दृष्टि 2021' में यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया है। इससे पहले भारतीय युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग और दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस द्वारा पिछले दिनों प्रस्ताव पारित कर राहुल गांधी को फिर से कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की मांग की गई थी।
विज्ञापन

 

सोशल मीडिया डिपार्टमेंट के अध्यक्ष रोहन गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह प्रस्ताव पेश किया गया। इस प्रस्ताव में कहा गया है कि सच के साथ खड़े होने और नागरिकों के कल्याण के बारे में बात करने का साहस और संकल्प दिखाने वाले राहुल गांधी देश के एकमात्र नेता हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


हमारा मानना है कि राहुल गांधी के नेतृत्व से देश भर के कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। इसलिए हम सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित करते हैं कि राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी जल्द से जल्द संभालनी चाहिए। क्योंकि राहुल गांधी ही पार्टी की कमान को अच्छे से संभाल सकते हैं।


उल्लेखनीय है कि पार्टी के सोशल मीडिया डिपार्टमेंट राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 'दृष्टि 2021' को राहुल गांधी ने संबोधित किया। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कांग्रेस की विचारधारा, महात्मा गांधी और पंडित जवाहरलाल नेहरू के दर्शन, संविधान एवं लोकतंत्र की बुनियाद तथा देश के सामने उपस्थित मौजूदा मुद्दों के बारे में चर्चा की। उन्होंने सोशल मीडिया विभाग के कार्यकताओं से कहा कि वह नफरत का मुकाबला प्रेम से करें तथा समाज में भाईचारा और सौहार्द को बढ़ावा दें। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed