फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress slams their MLA over sting operation issue of Harish Rawat

हमारी बिल्ली भाजपा के इशारे पर हमसे म्यांऊ कर रही: कांग्रेस

Sat, 26 Mar 2016 08:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 26 Mar 2016 08:48 PM IST
सार

  • उत्तराखंड के बागी बन रहे हैं ब्लैकमेलिंग के हथियार
  • पहले पैसे लेकर बगावत और अब लौटने की सौदेबाजी
  • प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय और मीम अफजल ने प्रेसवार्ता की

विज्ञापन
Congress slams their MLA over sting operation issue of Harish Rawat
हरक सिंह रावत - फोटो : RajivGupta/AmarUjala

विस्तार

कांग्रेस उत्तराखंड के अपने बागी नौ विधायकों के नए पैंतरे से काफी असहज महसूस कर रही है। शनिवार को मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जहां साफ किया कि हरक सिंह रावत और बागी विधायक कांग्रेस का हिस्सा नहीं हैं, वहीं केंद्रीय हाईकमान मुख्यमंत्री के बयान पर शांत है। कांग्रेस प्रवक्ता मीम अफजल का कहना है कि हमारी बिल्ली भाजपा के इशारे पर हमसे  म्याऊं कर रही है।

विज्ञापन


मीम के अनुसार भाजपा अपने ऊपर उत्तराखंड के विधायकों को खरीदने के लगे दाग को धोने के लिए चाल चल रही है। इसी के तहत बागी विधायक यह ब्लैकमेलिंग कर रहे हैं। यह भाजपा के इशारे पर रचे गये षड्यंत्र के सिवा कुछ नहीं है।
विज्ञापन


उत्तराखंड में जारी राजनीतिक संकट को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय और मीम अफजल ने प्रेसवार्ता की। प्रेस वार्ता के बाद मीम अफजल ने अमर उजाला से कहा कि बागी नौ विधायक पहले तो भाजपा से पैसे लेकर बागी हो गए और अब बागियों का नेतृत्व कर रहे विधायक हरक सिंह रावत मुख्यमंत्री हरीश रावत से फोन पर बात कर रहे हैं और हरक के सहयोगी सौदेबाजी करना चाह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

'दाग धुलने के लिए इस तरह का षड्यंत्र कर रही है भाजपा'

Congress slams their MLA over sting operation issue of Harish Rawat
हरीश रावत - फोटो : file photo

सामने आए स्टिंग में वह करोड़ो रुपये और उपमुख्यमंत्री का पद मांगते सुनाई दे रहे हैं। अफजल ने कहा कि दरअसल भाजपा अपने ऊपर लग रहे हॉर्स ट्रेडिंग(विधायकों की खरीद-फरोख्त) के दाग धुलने के लिए इस तरह का षड्यंत्र कर रही है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि सभी बागी विधायक कांग्रेस से हैं। हम सबसे संपर्क करना चाहते हैं। ऐसे में पार्टी उनसे बात करती है तो यह कोई अपराध नहीं है। किशोर का समर्थन करते हुए मीम का भी कहना है कि संपर्क का प्रयास कौन सा गुनाह है, लेकिन सौदेबाजी करना कांग्रेस का चरित्र नहीं है।

अब यह सब जानते हैं कि भाजपा ने पहले सौदेबाजी करके विधायकों को खरीदा और अब अपना दामन साफ बताने के लिए उनके माध्यम से नया षड्यंत्र रच रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed