फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress slams Modi over Uttrakhand scenario

कांग्रेस सरकारें गिराकर सपना साकार करना चाहते हैं मोदी : कांग्रेस

Tue, 29 Mar 2016 04:50 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 29 Mar 2016 04:50 AM IST
सार

  • हिमाचल, मणिपुर, असम में भाजपा कर चुकी है अरुणाचल, उत्तराखंड जैसी कोशिश
  • कांग्रेस ने फिर उठाया हैदराबाद विवि का मुद्दा, करेगी राष्ट्रपति से गुहार

विज्ञापन
Congress slams Modi over Uttrakhand scenario
हरीश रावत - फोटो : file photo

विस्तार

उत्तराखंड की सरकार को बर्खास्त किए जाने से तिलमिलाई कांग्रेस मंगलवार को राष्ट्रपति का दरवाजा खटखटाएगी। इस बार राष्ट्रपति के सामने कांग्रेस हैदराबाद विश्वविद्यालय बढ़ रहे टकराव को लेकर पार्टी उन्हें ज्ञापन देगी।
विज्ञापन


राष्ट्रपति केन्द्रीय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति होते हैं, इसलिए कांग्रेस महामहिम से देश शैक्षणिक संस्थान में इस तरह के माहौल को लेकर हस्तक्षेप की भी मांग करेगी। कांग्रेस प्रवक्ता आरपीएन सिंह ने हैदराबाद विश्वविद्यालय की स्थिति को लेकर केन्द्र सरकार को आड़े हाथो लिया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि विश्वविद्यालय के छात्र रोहित वेमुला की खुदकुशी के बाद से ही हैदराबाद और नई दिल्ली का पारा काफी चढ़ा है। आरपीएन सिंह ने उत्तराखंड सरकार को बर्खास्त करने को लेकर केन्द्र पर हमला बोला। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि चुनी हुई राज्य सरकारों को असंवैधानिक तरीके से खरीद-फरोख्त करके और उन्हें अस्थिर करके प्रधानमंत्री मोदी कांग्रेस मुक्त भारत का सपना पूरा करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंह ने कहा कि चूंकि लोकतंत्र में उन्हें विश्वास नहीं है और जनता के बीच मोदी सरकार अपना विश्वास खोती जा रही है, इसलिए उन्होंने यह रास्ता चुना है। आरपीएन ने कहा कि इससे पहले असम की सरकार को भी अस्थिर करने के कई बार प्रयास हुए थे। असम के मुख्यमंत्री तरुण गगोई ने इसे लेकर भाजपा की खिंचाई भी की थी। भाजपा इसी तरह की कोशिश हिमाचल प्रदेश, मणिपुर में भी कर रही है।

अरुणाचल प्रदेश में जो हुआ, वह किसी से भी छिपा नहीं है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि अदालत ने बोम्मई मामले में पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि विधानसभा का बहुमत सदन में साबित होगा। इसके लिए उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष मे 28 मार्च का समय निर्धारित किया था। बहुमत कांग्रेस के पक्ष में था लेकिन इससे घबराकर प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाले केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने एक दिन पहले ही राज्य सरकार को बर्खास्त करने का निर्णय ले लिया। यह लोकतंत्र की हत्या है। 

 

वीरभद्र ने की सोनिया से भेंट

Congress slams Modi over Uttrakhand scenario
वीरभद्र - फोटो : फाइल फोटो

हिमाचल के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सोमवार 28 मार्च को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भेंट करके उन्हें राज्य की ताजा राजनीतिक स्थिति से अवगत कराया। वीरभद्र सिंह को पिछले कुछ समय से लगातार प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई से नोटिस मिल रहा है।

प्रवर्तन निदेशालय ने इस क्रम में छापेमारी भी की है। इसको लेकर भाजपा सिंह पर लगातार भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाकर पद से इस्तीफा देने की मांग कर रही है। समझा जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष के साथ वीरभद्र की इन मुद्दों पर भी चर्चा हुई है।

मुख्यमंत्री ने इस संदर्भ में कांग्रेस अध्यक्ष को यथा स्थिति से अवगत कराया है। गौरतलब है कि पूरे उत्तर भारत में केवल हिमाचल ही वह प्रदेश है, जहां कांग्रेस सत्ता में है। इसलिए कांग्रेस हिमाचल को लेकर काफी संवेदनशील है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed