{"_id":"5745944f4f1c1ba22c691469","slug":"congress-slams-bjp-for-using-amitabh-on-govt-function","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी सरकार के समारोह में बिग बी के शामिल होने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मोदी सरकार के समारोह में बिग बी के शामिल होने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 26 May 2016 03:47 PM IST
सार
- हमें अमिताभ के कार्यक्रम में शामिल होने और उसके संचालन से कोई आपत्ति नहीं
- मेजबानी नहीं कर रहा, बल्कि एक छोटा सा कार्यक्रम पेश करूंगा
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस ने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने पूछा है कि मोदी सरकार के दो साल पूरे होने के उपलक्ष्य में इंडिया गेट पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में कैसे भाग ले रहे हैं?
विज्ञापन
कांग्रेस का कहना है कि हमें अमिताभ के कार्यक्रम में शामिल होने और उसके संचालन से कोई आपत्ति नहीं है,लेकिन उनको सरकारी कार्यक्रम में शामिल करने से जांच एजेंसियों को क्या पैगाम जाएगा?
विज्ञापन
वहीं कांग्रेस के सरकार से अमिताभ के सरकारी कार्यक्रम में मेजबानी करवाने पर पूछे गए सवाल पर अमिताभ ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि 28 मई को इंडिया गेट में होने वाले कार्यक्रम की वह मेजबानी नहीं कर रहे हैं, बल्कि वह एक छोटा सा कार्यक्रम पेश करेंगे। इस कार्यक्रम की मेजबानी अदाकार आर माधवन कर रहे हैं।
विज्ञापन
दूसरी ओर अमिताभ के पुत्र और अभिनेता अभिषेक बच्चन ने कहा है कि उनके पिता कोई राजनीतिक कार्यक्रम में भाग नहीं लेने जा रहे हैं, वह तो बालिकाओं की शिक्षा पर बोलेंगे और ये कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है।
गौरतलब है कि पनामा पेपर्स लीक मामले में अन्य लोगों के साथ अमिताभ का नाम भी सामने आया है। उसके बाद मोदी सरकार का उन्हें कार्यक्रम में शामिल करने के एलान के बाद से राजनीतिक दलों ने निशाना साधना शुरू कर दिया है।
He (Amitabh Bachchan) is not hosting any political event: Abhishek Bachchan pic.twitter.com/QcbvyUDhRR
— ANI (@ANI_news) May 25, 2016