फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress seeks CEO's help to dig out old letter

Karnataka: कांग्रेस नेता नागेश ने मांगी पुरानी शिकायत की प्रति, चुनाव आयोग ने कहा- नहीं मिला कोई पत्र

Sun, 03 Aug 2025 08:01 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 03 Aug 2025 08:01 PM IST
विज्ञापन
Congress seeks CEO's help to dig out old letter
कांग्रेस का झंडा - फोटो : एएनआई (फाइल)
कर्नाटक की महादेवपुरा विधानसभा सीट में मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस पांच अगस्त को विरोध प्रदर्शन करने वाली है। लेकिन, उससे पहले पूर्व मंत्री एच. नागेश ने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) को एक पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने 2023 में दई गई उस शिकायत की प्रति (कॉपी) मांगी है, जिसमें महादेवपुरा क्षेत्र की मतदाता सूची में फर्जी नामों की जानकारी दी गई थी। 
विज्ञापन

  
हालांकि, मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय का कहना है कि उन्हें इस तरह की कोई शिकायत कभी नहीं मिली। नागेश ने 31 जुलाई को लिखे अपने पत्र में कहा, अप्रैल 2023 में हमने 174-महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र से संबंधित मतदाता सूची में कथित फर्जी प्रविष्टियों की एक सूची सौंपी थी। यह मामला बहुत गंभीर है, क्योंकि यह चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता को प्रभावित करता है। उन्होंने यह भी माना कि कांग्रेस के पास उस समय दी गई सूची की कोई कॉपी अब मौजूद नहीं है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बीआरएस में अंदरूनी कलह, के. कविता ने पार्टी के ही वरिष्ठ नेता पर साजिश रचने का लगाया आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


नागेश ने आगे लिखा, हमसे वह सूची गुम हो गई है। हमारे पास उस दस्तावेज की प्रति नहीं है, जो हमने जमा की थी। कृपया आप उस दस्तावेज की एक प्रति साझा करें। इस पर जवाब देते हुए संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी योगेश्वर एस ने शनिवार को  पत्र जारी कर कहा, आपके 31 जुलाई 2025 के पत्र के संदर्भ में, आपको सूचित किया जाता है कि हमें अप्रैल 2023 में महादेवपुरा क्षेत्र से जुड़ी मतदाता सूची में फर्जी नामों को लेकर आपकी ओर से कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।


योगेश्वर ने बताया कि चुनाव के दौरान सभी उम्मीदवारों को मतदाता सूची की प्रमाणित प्रति दी गई थी और यह सूची ऑनलाइन भी उपलब्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि नागेश ने जन प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की। योगेश्वर ने लिखा, आपने 1951 के जन प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 80 के तहत महादेवपुरा क्षेत्र से जुड़ी कोई चुनाव याचिका दायर नहीं की है। साथ ही, 1950 की धारा 24 के अनुसार मतदाता सूची को लेकर किसी प्रथम या द्वितीय अपीलीय अधिकारी के समक्ष कोई आपत्ति दर्ज नहीं करवाई है। 

ये भी पढ़ें: 7 अगस्त को राहुल गांधी के घर पर INDIA ब्लॉक की अहम बैठक, इन-इन मुद्दों पर मंथन करेगा विपक्ष

कांग्रेस ने सोमवार को बंगलूरू में एक विरोध प्रदर्शन का एलान किया है, जिसमें लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के शामिल होने की संभावना है। पार्टी का आरोप है कि 2023 के विधानसभा चुनावों के दौरान महादेवपुरा और अन्य क्षेत्रों में चुनाव परिणाम को प्रभावित करने के लिए हजारों फर्जी नाम जोड़े गए और असली मतदाताओं के नाम हटाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed