फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   congress says people are ready to defeat bjp in election

भाजपा में उल्टी गंगा बह रही है, लोग सत्ता से बाहर करने को तैयार: कांग्रेस

Sat, 21 Sep 2019 03:43 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Sat, 21 Sep 2019 03:43 PM IST
विज्ञापन
congress says people are ready to defeat bjp in election
पवन खेड़ा
महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा का स्वागत करते हुए कांग्रेस ने शनिवार को दावा किया कि इन दोनों राज्यों की जनता भाजपा को सत्ता से बाहर करने की तैयारी में है। पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि इन चुनावों में कांग्रेस किसानों की परेशानी, बेरोजगारी, आर्थिक मंदी और जनता से जुड़े अन्य मुद्दे उठाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने संवाददाताओं से कहा, चुनाव तिथियों की घोषणा हुई है। हम इसका स्वागत करते हैं। हम तन, मन और बल से तैयार हैं। हम जनता के मुद्दे पूरे जोश से उठाएंगे जैसे कि पहले भी उठाते आएं हैं। खेड़ा ने कहा, हम किसानों के मुद्दे उठाएंगे। पिछले तीन महीनों में 15 लाख नौकरियां जाने का भी मुद्दा उठाएंगे। शेयर बाजार में लाखों करोड़ रुपये डूबने का मुद्दा भी जनता के बीच ले जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, झारखंड की जनता भी चुनाव का इंतजार कर रही थी। जो राज्यों में एक साथ चुनाव करा नहीं पाते वो एक राष्ट्र, एक चुनाव की बात कर रहे हैं। खेड़ा ने कहा, महाराष्ट्र में किसान परेशान हैं। आत्महत्या का दौर विकराल स्थिति में है। वो सरकार बदलने का इंतजार कर रहे हैं। हरियाणा में कानून व्यवस्था खत्म हो चुकी है। वहां भी लोग भाजपा सरकार को बाहर का रास्ता दिखाने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने शनिवार को घोषणा की कि महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव 21 अक्तूबर को होंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि दोनों राज्यों में मतों की गिनती 24 अक्तूबर को होगी। महाराष्ट्र में 288 सदस्यों वाली विधानसभा का कार्यकाल नौ नवंबर को खत्म हो रहा है, जबकि 90 सदस्यों वाली हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल दो नवंबर को खत्म होगा।

पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की गिरफ्तारी का हवाला देते हुए खेड़ा ने कहा, एक तरफ एक पूर्व केंद्रीय मंत्री को बिना साक्ष्य के गिफ्तार कर रखा है, लेकिन दूसरी तरफ वो लड़की के साथ बलात्कार के आरोपी अपने पूर्व मंत्री को बचाने की कोशिश करते हैं।


उन्होंने दावा किया, भाजपा सरकार को लगता है कि संस्थाएं इनकी गुलाम हो गयी हैं जबकि संस्थाएं जनता की गुलाम होनी चाहिए। इनकी सरकार में उल्टी गंगा बह रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed