श्रीदेवी के निधन पर ट्रोल हुई कांग्रेस, ट्विटर पर लिखी पद्मश्री देने की बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
54 साल की उम्र में बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस श्रीदेवी का दुबई में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। उनके आकस्मिक निधन से पूरे बॉलीवुड सहित देश में शोक की लहर है। इस मौके पर प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा- प्रसिद्ध अभिनेत्री श्रीदेवी के असमय और अचानक निधन से दुखी हूं। लंबे करियर में उन्होंने अलग-अलग तरह के यादगार रोल निभाए। मैं इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ हूं। उनकी आत्मा को शांति मिले।
कांग्रेस ने भी इस मौके पर कई ट्विट किए। कांग्रेस ने पहले ट्विट में लिखा- हमें श्रीदेवी की मौत पर बड़ा दुख है। वह बेहतरीन एक्टर थीं। एक लीजेंड जो हमारे दिलों में अपने बेहतरीन काम की वजह से हमेशा रहेंगी। हमारी उनके प्रियजनों के साथ गहरी संवेदनाए हैं। उन्हें यूपीए सरकार ने साल 2013 में पद्मश्री से नवाजा था। अपने इस ट्वीट के बाद पार्टी ट्विटर पर काफी ट्रोल हो रही है। दूसरे ट्वीट पर लिखा- उन्हें 6 फिल्मफेयर पुरस्कारों सहित कई पुरस्कार मिले हैं। पहला उन्हें 14 साल की उम्र में मिला था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1967में चार साल की उम्र में आध्यात्मिक फिल्म थुनईवन से की थी। बॉलीवुड में उन्होंने 12 साल की उम्र में जूली फिल्म से डेब्यू किया था।
अपने पहले ट्वीट की वजह से पार्टी को ट्विटर पर लोग काफी खरी-खोटी सुना रहे हैं। पार्टी पर किसी शख्स की मौत पर सियासत करने के आरोप लग रहे थे। उसपर एक्ट्रेस की मौत का माइलेज लेने के इल्जाम लग रहे थे। बढ़ते विरोध के बाद पार्टी ने अपने अकाउंट से इस ट्विट को डिलीट कर दिया है।
"She Was Awarded The Padma Shri By The UPA Govt In 2013". Are You Serious? Is That Line Even Necessary To Pay Tribute To A Legendary Actress? Please Stop Politicising The Death. You Guys Are Disgrace To Humanity. Shame On You Congress. #Sridevi #RIPSridevihttps://t.co/gdPHFEIWE4
— Sir Ravindra Jadeja (@SirJadeja) February 25, 2018
Seems these awards belongs to congress party , not India.Fools!
— RK ।।राकेश कुमार।। (@Rakesh___Kumar) February 25, 2018