{"_id":"5bd8e41fbdec2269360cb1df","slug":"congress-said-that-india-has-capabilities-yet-bjp-took-help-of-china-in-making-of-statue-of-patel","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश क्षमतावान फिर भी भाजपा ने पटेल की प्रतिमा निर्माण में ली चीन की मदद : कांग्रेस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
देश क्षमतावान फिर भी भाजपा ने पटेल की प्रतिमा निर्माण में ली चीन की मदद : कांग्रेस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 31 Oct 2018 04:37 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस ने एक बार फिर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की प्रतिमा को लेकर सवाल उठाया है। कांग्रेस प्रवक्ता आनंद शर्मा का कहना है कि जिस देश में मंगलयान और अंतरिक्ष में सेटेलाइट भेजने की क्षमता विकसित कर ली हो वहां सरकार ने चीन की मदद से सरदार पटेल की प्रतिमा तैयार कराई है।
विज्ञापन
कांग्रेस का कहना है कि भाजपा के पास अपने कोई महापुरुष नहीं है जिनकी चौथाई ऊंचाई वाली प्रतिमा बनवा पाते। सरकार पटेल कांग्रेस के थे और अखिल भारतीय कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। सरकार पटेल की प्रतिमा लगा रही है लेकिन उनके सिद्धांतों और विरासत पर चलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार को प्रतिमा के नीचे एक पट्टिका में सरकार पटेल का वो पत्र भी लगाना चाहिए जो उन्होंने संघ के नेता गोलवरकर को लिखा था। बतौर गृह मंत्री सरकार पटेल ने आरएसएस पर पाबंदी लगाने को कहा था।
विज्ञापन