फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress said that Government misused CVC and Alok Verma should be released

सरकार ने किया सीवीसी का दुरुपयोग, आलोक वर्मा को किया जाए बहाल : कांग्रेस

Sun, 13 Jan 2019 02:29 AM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Sun, 13 Jan 2019 02:29 AM IST
विज्ञापन
Congress said that Government misused CVC and Alok Verma should be released
अभिषेक मनु सिंघवी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर आलोक वर्मा को सीबीआई निदेशक के पद से हटाने के लिए सीवीसी का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। पार्टी ने मांग की कि उच्चाधिकार प्राप्त समिति की फिर से बैठक बुलाई जाए और वर्मा की बहाली की जाए। 

विज्ञापन


पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि जस्टिस (सेवानिवृत्त) आरके पटनायक के उस दावे के बाद सरकार की पोल खुल गई जिसमें उन्होंने कहा है कि उन्होंने वर्मा के खिलाफ सीवीसी की सिफारिशों को नहीं देखा और न ही उन्होंने अपनी सहमति दी। 
विज्ञापन


सिंघवी ने कहा कि क्या यह आश्चर्यचकित करने वाली बात नहीं है कि चयन समिति ने केवल सीबीआई के विशेष निदेशक राकेश अस्थाना के आरोपों पर वर्मा को हटा दिया जबकि खुद अस्थाना के खिलाफ जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि वर्मा को हटाना केवल मोदी सरकार का खुद को राफेल घोटाले और अन्य आरोपों से बचाने की कोशिश है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीआई पर जल्दबाजी में लिया गया फैसला : शिवसेना

मुंबई : शिवसेना ने सीबीआई निदेशक के तौर पर बहाल किए गए आलोक वर्मा को पद से हटाए जाने के फैसले के बहाने एक बार फिर मोदी सरकार पर हमला बोला है। शिवसेना ने इसे जल्दबाजी में लिया गया फैसला करार दिया है। पार्टी ने कहा है कि सरकार ने वर्मा को अपना बचाव करने का मौका न देकर गलत परंपरा शुरू की है। वहीं, राफेल मुद्दे पर राहुल गांधी के सुर में सुर मिलाते हुए शिवसेना ने कहा है कि मोदी के वकीलों के पास कांग्रेस अध्यक्ष के सवालों का जवाब नहीं है।

शिवसेना ने पार्टी के मुखपत्र में ‘पहले सजा फिर अदालत सीबीआई का अंत’ नामक शीर्षक के तहत संपादकीय में लिखा है कि राफेल सौदे को लेकर आरोपों से बचने के लिए जब प्रधानमंत्री अपने बचाव के लिए हर मंच का प्रयोग कर सकते हैं तो यही मौका अपदस्थ सीबीआई प्रमुख आलोक वर्मा को क्यों नही दिया गया। पूरे प्रकरण का संदर्भ देते हुए पार्टी ने पूछा कि क्या उन्हें इसलिए हटाया गया, क्योंकि राफेल सौदे में वो सरकार को कटघरे में खड़ा कर सकते थे।

शिवसेना ने कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय का समर्थन हासिल करने वाले अस्थाना ने सीबीआई को सरकार का गुलाम बनाने की कोशिश की। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समिति द्वारा सीबीआई प्रमुख के पद से स्थानांतरित कर दमकल सेवा, सिविल डिफेंस एवं होम गार्ड का महानिदेशक बनाए जाने के एक दिन बाद ही वर्मा ने इस्तीफा दे दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed