{"_id":"5b8d00d242c792462e3b494c","slug":"congress-said-on-increasing-petrol-price-modi-ji-would-be-pleased-on-janmashtami","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल के बढ़े दाम पर सरकार पर भड़की कांग्रेस, कहा- मोदी जी, जनमाष्टमी पर तो कृपा कर देते","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पेट्रोल के बढ़े दाम पर सरकार पर भड़की कांग्रेस, कहा- मोदी जी, जनमाष्टमी पर तो कृपा कर देते
भाषा, नई दिल्ली
Updated Tue, 04 Sep 2018 04:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर सरकार पर निशाना साधा और कहा कि ‘प्रधानमंत्री त्यौहार के दिन तो कुछ कृपा कर देते।’’ पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, ‘‘मोदी जी, आज त्यौहार के दिन तो जनता पर कुछ कृपा कीजिये। महँगाई के बोझ तले दब रही जनता, लगातार 10 वें दिन पट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के भार से त्राहिमाम-त्राहिमाम कर रही है!
विज्ञापन
आपके जुमलों पर टैक्स नहीं है, लेकिन पेट्रोल-डीजल पर से ये टैक्स कब कम होंगे? ’’ दरअसल, रुपये की विनिमय दर में गिरावट और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में तेज उछाल के बीच देश में पेट्रोल तथा डीजल की कीमतें सोमवार को अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गईं।
विज्ञापन
तेल कंपनियों की सोमवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल का भाव 79.15 रुपये प्रति लीटर और डीजल 71.15 रुपये प्रति लीटर के नए रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया है। दिल्ली में पेट्रोल के भाव में 31 पैसे और डीजल के भाव में 39 पैसे प्रति लीटर की नयी वृद्धि की गयी है।
विज्ञापन