{"_id":"5b8d51aa42c7924637250220","slug":"congress-said-no-political-agreement-with-tmc-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के साथ कोई राजनीतिक समझौता नहीं: कांग्रेस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के साथ कोई राजनीतिक समझौता नहीं: कांग्रेस
ब्यूरो, अमर उजाला, कोलकाता
Updated Mon, 03 Sep 2018 08:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर चौधरी ने कहा है कि उनकी पार्टी का राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस या भाजपा के साथ किसी तरह का कोई राजनीतिक समझौता नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस भविष्य में भी इन दोनों दलों के साथ कोई तालमेल नहीं करेगी। चौधरी ने मीडिया के एक गुट पर इस आशय की खबरें फैला कर आम लोगों को गुमराह करने का प्रयास करने का भी आरोप लगाया। वे सोमवार को यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
चौधरी ने कहा कि कांग्रेस बंगाल में तृणमूल कांग्रेस व भाजपा के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि मीडिया का एक गुट आम लोगों को गुमराह करने के लिए कांग्रेस के खिलाफ ऐसी अफवाहें फैला रहा है।
विज्ञापन
मुर्शिदाबाद के पार्टी सांसद ने कहा कि वे यह बात साफ कर देना चाहते हैं कि कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में यहां भाजपा के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगी। राज्य में भगवा पार्टी के खिलाफ लड़ाई इसी संग्राम का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि राज्य में तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस के बीच किसी तरह का राजनीतिक समझौता नहीं हुआ है।
उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं व समर्थकों से ऐसी अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की। चौधरी ने कहा कि पार्टी यहां अपनी पूरी ताकत से भाजपा व तृणमूल कांग्रेस का मुकाबला करेगी। इनके साथ कहीं भी पार्टी का कोई समझौता नहीं है।